फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   alert, strike tomorrow, routine work, govt official work

सावधान! आज निपटा लें सरकारी कार्यालयों से संबंधित काम, कल रहेगी हड़ताल

Thu, 01 Sep 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला Updated Thu, 01 Sep 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
alert, strike tomorrow, routine work, govt official work
प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मी - फोटो : amar ujala
सरकार की वादाखिलाफी, नीतियों व वेतन विसंगतियों आदि को लेकर होने वाली दो सितंबर की हड़ताल की तैयारियां विभिन्न विभागों ने तेज कर दी हैं। जनता को भी अपने सरकारी दफ्तरों के कामकाज निपटाने के लिए एक दिन पहले व्यवस्था करनी पड़ सकती है, वहीं रोडवेज बस यात्रियों को भी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। इतना ही नहीं पब्लिक डीलिंग (रूटीन वर्क) भी इस दौरान प्रभावित हो सकते हैं, जिससे जनता की परेशानियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में प्राइवेट सेक्टर पर ही लोगों की निर्भरता बढ़ेगी, जिसका सीधा असर उपभोक्ता की जेब पर पड़ेगा। 
विज्ञापन


कर्मचारी यूनियनों ने कसी कमर 
इस हड़ताल को लेकर विभिन्न कर्मचारी यूनियनों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। यूनियनों का दावा है कि इस हड़ताल में लगभग हर दफ्तर से समर्थन मिल रहा है। इसको लेकर हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी, सर्वकर्मचारी संघ, ज्वाइंट एक्शन कमेटी सहित अन्य यूनियन सरकारी दफ्तरों में जाकर हड़ताल को लेकर अपनी तैयारियां कर रही हैं। यूनियन पदाधिकारियों की ड्यूटियां जिले के अनुसार लगाई गई हैं, जबकि इसके लिए जीप जत्था भी प्रदेशभर में हड़ताल को लेकर तैयारियां कर रहा है। 
विज्ञापन


ऐसे बढ़ेगी परेशानी 
राष्ट्रव्यापी हड़ताल में विभिन्न कर्मचारी यूनियन सरकार के खिलाफ लामबंद हो चुकी हैं। सबसे ज्यादा असर रोडवेज, स्वास्थ्य, बिजली, जनस्वास्थ्य विभाग से जुड़े उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। डेली पैसेंजर जहां प्रभावित होंगे, वहीं अन्य रूटीन के कामों से सरकारी दफ्तरों में जाने वाले उपभोक्ता भी परेशान होंगे। अनुमान लगाया जा रहा है जिला अंबाला में करीब आठ हजार के आसपास कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज का रहेगा चक्का जाम 
हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी के अनुसार रोडवेज बसों का दो सितंबर को पूरी तरह से चक्का जाम रहेगा। इसी को लेकर बुधवार को मीटिंग हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रधान अशोक कुमार व रमेश श्योकंद ने की, जबकि संचालन महावीर पाई ने किया। जीप जत्थे में शामिल नेता शरबत सिंह पुनिया, जसबीर सिंह, नसीब जाखड़ व इंद्र सिंह ने बधाना ने कर्मचारियों को केंद्र व राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के बारे में बताया। इन कर्मचारी नेताओं का कहना है कि जब तक रोड सेफ्टी बिल वापस नहीं लिया जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। 

जीप जत्थे ने मांगा समर्थन 
सर्वकर्मचारी संघ ने केंद्र एवं सरकार की मजदूर, कर्मचारी व जनविरोधी नीतियों और पूंजीपतियों के हकों में श्रम कानूनों में किए जा रहे मजदूर विरोधी संशोधनों के खिलाफ 2 सितंबर की राष्ट्रव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। इस तैयारी में शुरू किए गए जीप जत्थे ने प्रधान रामगोपाल की अध्यक्षता में आज हरियाणा टूरिज, वन विभाग, हरियाणा रोडवेज, कल्पना चावला पोलीटेक्निक, स्वास्थ्य विभाग, दौरा करके 2 सितंबर को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल हेतु समर्थन मांगा। सभी विभागों के कर्मचारियों ने बड़े जोर-शोर के साथ जीप जत्थे का स्वागत किया। प्रधान राम गोपाल ने कर्मचारियों को हड़ताल में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। 

10 ट्रेड यूनियनों ने किया हड़ताल का आह्वान
दो सितंबर की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर करीब दस ट्रेड यूनियनों ने हड़ताल का आह्वान किया है। इसी को लेकर कमेटी की बैठक अधीक्षक अभियंता स्टोर एवं वर्कशॉप धूलकोट में गेट मीटिंग हुई। इसकी अध्यक्षता यूनिट प्रधान राकेश कुमार ने की। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों और वादा खिलाफी पर यह हड़ताल की जा रही है, जिसमें काफी संख्या में कर्मचारी भाग लेंगे। इस दौरान एचएसईबी वर्कर यूनियन मंच संचालन यूनिट प्रधान विनोद कुमार, सर्कल  सचिव महेश गोयल, सतीश कालड़ा, हरपाल सिंह, ब्रह्मचारी, शिवकरण, दीपक चावला, सुरेन्द्र जसवीर, बलजीत, हरमोहन सैनी, निखिल आदि मौजूद रहे। 

ये हैं मुख्य मांगे 
- सरकार ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा देना चाह रही है
- ट्रांसपोर्ट एवं सेफ्टी बिल को वापस लिया जाए
- कच्चे कर्मचारियां को पक्का किया जाए
- रोडवेज के बेड़े में और बसों को शामिल किया जाए
- दो वर्ष का सेवा काल पूरा करने वाले कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए
- छठे पे कमीशन की वेतन विसंगतियां दूर करके सातवां पे कमीशन लागू किया जाए
- पीपीओ जैसी कर्मचारी विरोधी नीतियों पर रोक लगाई जाए
- सरकार स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करे
- चुनाव घोषणा पत्र  में किए वादों को पूरा करे 

वर्जन
हड़ताल को लेकर पूरी तैयारी की गई हैं। सभी कार्यालयों के कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल होंगे। हर विभाग का कर्मचारी सरकार की वादाखिलाफ से परेशान हैं, जबकि कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। इसी को लेकर पूरी तैयारी है और हड़ताल सफल होगी।
- इंद्र सिंह बधाना, प्रदेश पे्रस प्रवक्ता सर्वकर्मचारी संघ 

स्वास्थ्य विभाग के कुछ कर्मचारी हड़ताल पर जा सकते हैं, लेकिन अभी पूरी तरह से स्थिति साफ नहीं है। इसबारे में वीरवार को रणनीति बनाई जाएगी, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों। एमरजेंसी जैसी सेवाओं को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।

- डॉ. विनोद गुप्ता, सीएमओ अंबाला 

हड़ताल को लेकर बिजली विभाग ने अपनी तैयारियां कर ली हैं, ताकि जनता परेशान न हो। कच्चे कर्मचारी काम पर रहेंगे, जबकि इसके अलावा मैनपावर सप्लाई करने वाले ठेकेदारों से बातचीत हुई है, जिन्हें मैन पावर और मेटीरियल व औजारों सहित तैयार रहने को कहा गया है। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों से भी सुरक्षा को लेकर बातचीत हुई है। 
- वीके खुराना, एसई अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed