फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Airforce increased vigilance, questioned people

एयरफोर्स ने बढ़ाई सतर्कता लोगों से की पूछताछ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Airforce increased vigilance, questioned people
अंबाला सिटी। एयरफोर्स स्टेशन के नो फलाई जोन में संदिग्ध ड्रोन दिखने का मामला गंभीर होता जा रहा है। इसके बाद एयरफोर्स अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस ने मुस्तैदी बढ़ा दी है। एयरफोर्स स्टेशन के आसपास के इलाके में स्थानीय लोगों से सहयोग मांगा जा रहा है। पुलिस इलाके के मौजिज लोगों को जांच में शामिल कर रही है। ताकि वह अपने स्तर पर इलाके को खंगाल सकें और पता लगा सकें कि उनके इलाके में ड्रोन की गतिविधि तो नहीं हुई। पुलिस अब कैंट और शहर के फोटोग्राफरों को भी खंगलाने में जुटी है।
विज्ञापन

बता दें कि ड्रोन आठ से 10 किलोमीटर तक उड़ सकता है। उसे कहीं भी बैठकर ऑपरेट किया जा सकता है। अब पुलिस प्रशासन ने अंबाला कैंट और सिटी के 10 किलोमीटर एरिया में आने वाले फोटोग्राफर शादी समारोह आदि कार्यक्रमों में ड्रोन का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें खंगालने की तैयारी कर रही है। इस दौरान रजिमेंट चौकी इंचार्ज नरेश ने बताया कि इलाके में मौजिज लोगों से सहयोग मांगा जा रहा है।
विज्ञापन

नो फ्लाई जोन में दिखाई दिए थे ड्रोन
बता दें कि 13 और 15 अगस्त को एयरफोर्स स्टेशन के पास संदिग्ध ड्रोन दिखाई दिए थे। इसके बाद एयरफोर्स के संबंधित अधिकारियों ने थाने में इसको लेकर मामला दर्ज कराया था। मामला गंभीर होने के कारण पुलिस भी अलर्ट हो गई है। साथ ही सुरक्षा एजेंसियां भी जांच कर रही हैं। इसके अलावा राफेल इंटीग्रेटेड पैरामीटर सिक्योरिटी सिस्टम की निगरानी में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed