फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Air quality in Ambala deteriorates again

Ambala News: अंबाला में वायु की गुणवत्ता फिर हुई खराब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Air quality in Ambala deteriorates again
अंबाला। अंबाला में वायु गुणवत्ता खराब हो गई है। पिछले दो दिनों से लोगों को भी सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इसके साथ ही एक्यूआई 200 से अधिक है। वीरवार को एक्यूआई 208 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन

इसमें पार्टिकुलेट मेटर 2.5 की मात्रा अधिक पाई गई। इतनी प्रदूषित हवा स्वस्थ व्यक्ति को नुकसान पहुंचा सकती है। वहीं प्रदूषण बढ़ने का कारण मौसम को बताया जा रहा है। क्योंकि ठंडी हवा के कारण प्रदूषण के कण ऊपर उठ ही नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन

सर्दी लगातार बढ़ रही
नवंबर महीना निकलने के साथ ही ठंड लगातार बढ़ रही है। तीन दिन से धूप निकलने से दिन में तो राहत मिल रही है, मगर रात में ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार को भी दिन में धूप निकलने से मौसम सुहावना रहा। अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 23 नवंबर सुबह और शाम को कोहरा छाने की संभावना है। 24 और 25 नवंबर को मौसम साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदूषण जांच केंद्रों को आरटीए ने दिए निर्देश
सभी प्रदूषण जांच केंद्रों को आरटीए सचिव कार्यालय की तरफ से निर्देशित किया है। निर्देश में बताया है कि किसी भी वाहन में प्रदूषण की जांच करने के लिए केंद्र संचालकों को वाहन पर रंगीन स्टीकर देखना होगा। इसके साथ ही हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट को देखना भी अनिवार्य होगा। अगर कोई केंद्र संचालक इन नियमों का पालन नहीं करेगा तो उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।


15 वाहनाें के किए चालान, वसूले दो लाख रुपये
इधर आरटीए कार्यालय की टीम बलदेव नगर में वीरवार को चेकिंग करती नजर आई। यहां कई वाहनों को चेक किया गया। किसी के पास कागज पूरे नही थे तो कोई ईंधन को प्रदर्शित करने वाला रंगीन स्टीकर नहीं लगाया हुआ था। इसी प्रकार किसी के पास फिटनेस नहीं मिली। इसको लेकर 15 चालान आरटीए टीम की ओर से किए गए। इन चालानों से दो लाख रुपये की वसूली की गई। गौरतलब है कि इससे पहले 28 चालान किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed