फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Agents are extorting money from workers by promising them travel in AC buses.

Ambala News: एसी बसों में यात्रा कराने का झांसा देकर श्रमिकों से रुपये ऐंठ रहे एजेंट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Agents are extorting money from workers by promising them travel in AC buses.
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्री द्वारा खींची गई संदिग्धों की फोटो। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। त्योहार के दिनों में प्राइवेट बसों के एजेंट अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के अनारक्षित टिकट केंद्र के नजदीक सक्रिय हो गए हैं। यह एजेंट स्टेशन पर आने वाले श्रमिकों को एसी बसों में सफर कर झांसा देकर रुपये ऐंठ रहे हैं। ऐसी जानकारी आरपीएफ तक पहुंची है, इसलिए आरपीएफ ने ऐसे एजेंटों की धरपकड़ के लिए सादी वर्दी में कर्मचारियों को अनारक्षित टिकट केंद्र के पास तैनात कर दिया है ताकि उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।
स्टेशन पर आने वाले बिना टिकट यात्रियों की धरपकड़ के लिए तैनात टिकट निरीक्षकों के संज्ञान में यह मामला आया था। जब उन्होंने अपने स्तर पर इसकी छानबीन की तो पाया कि दो अंजान व्यक्ति अनारक्षित टिकट केंद्र के पास आते हैं और श्रमिकों से बातचीत करते हैं और फिर कुछ देर बाद वह उन्हें अपने साथ ले जाते हैं।
विज्ञापन

वापस आए यात्री ने खोली पोल : कटिहार के रहने वाले यात्री ने टिकट निरीक्षकों के समक्ष इस खेल की पोल खोली है। कटिहार निवासी बम-बम कुमार ने बताया कि वो बद्दी में काम करता है और घर जाने के लिए वो अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आया था। जब वह टिकट लेने के लिए लाइन में खड़ा था तो दो व्यक्ति उसके पास आए और उसे एसी बस में सफर का लालच देकर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन जब उसने बस की हालत देखी तो उसने सफर करने से इनकार कर दिया और वापस रेलवे स्टेशन पर आ गया, लेकिन इस दौरान दूसरे यात्री बस में सवार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed