{"_id":"678419d245c6d7f0f809a09d","slug":"after-the-collision-the-bus-passed-over-the-head-the-woman-died-ambala-news-c-36-1-amb1002-135853-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: टक्कर के बाद सिर से गुजरी बस, महिला की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: टक्कर के बाद सिर से गुजरी बस, महिला की माैत
विज्ञापन
अंबाला। सिटी के चंडीगढ़ रोड स्थित खन्ना पैलेस के पास एक तेज रफ्तार बस चालक ने प्लेटिना बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दंपती नीचे गिर गए। इसके बाद सुल्तानपुर निवासी दलीप कौर के सिर से बस का पहिया गुजर गया।
इससे उसकी माैके पर ही माैत हो गई। जबकि पति बलविंद्र सिंह भी चोटिल हो गया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि महिला के चार बेटे और एक बेटी है। बलदेव नगर थाना पुलिस ने मृतक के पति बलविंद्र सिंह की शिकायत पर बस चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को मोर्चरी में ही रखवा दिया है। बेटे के इटली से आने के बाद ही अंतिम संस्कार होगा। घायल बलविंद्र सिंह ने बताया कि वह 11 जनवरी को दोपहर दो बजे अपनी पत्नी दलीप कौर के साथ बाइक पर चंडीगढ़ जा रहा था। खन्ना पैलेस के पास पहुंचते ही वह हादसे का शिकार हो गया। इतने में वह संभल कर नंबर नोट कर पाता कि चालक बस लेकर फरार हो गया।