फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   After the bid rounds bride, groom do not like

फेरों के बाद दुल्हन बोली, पंसद नहीं दूल्हा

Sat, 19 Apr 2014 12:38 AM IST
अमर उजाला, अंबाला
अमर उजाला, अंबाला Updated Sat, 19 Apr 2014 12:38 AM IST
विज्ञापन
After the bid rounds bride, groom do not like
अंबाला कैंट। शुक्रवार को कैंट के बब्याल क्षेत्र में उस वक्त स्थिति बिगड़ गई। जब एक दुल्हन ने फेरों के बाद विदाई का वक्त आया तो दुल्हन ने साफ कह दिया कि वह दूल्हे के साथ नहीं जाएगी। उसे दूल्हा पसंद नहीं है। यह सुनते ही बारातियों व परिजनों के हाथ पांव फूल गए। पहले तो दुल्हन को मनाने की कोशिशें चलती रही, लेकिन वह नहीं मानी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दुल्हन को विदाई के लिए राजी किया। मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

 हुआ यूं कि बब्याल क्षेत्र में शुक्रवार को विवाह का आयोजन था। बारात बनूड़ के साथ लगते मछलीकलां गांव से आई थी। सारी रस्में पूरी की गई और बाराती व मायका पक्ष के सभी लोग काफी खुश थे। रस्में पूरी करने के बाद फेरों का वक्त आया तो यह रस्म भी पूरी कर ली गई। इसके बाद दुल्हन को विदाई के लिए घर ले जा रहे थे। सब कुछ ठीक चल रहा था। इसी दौरान मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने भी सीधे दुल्हन को पूछा और उसे अलग से कमरे में ले गई। कुछ देर पुलिस ने दुल्हन से बातचीत की और फिर पुलिस ने जो बताया उसे सुनकर सभी हक्के बक्के रह गए। पुलिस ने कहा कि दुल्हन का कहना है कि वह दूल्हे के साथ नहीं जाना चाहती। बस फिर क्या था बारातियों और लड़की पक्ष में हलचल मच गई। यह सुनकर दुल्हन की मां जहां बेहोश हो गई, वहीं उसके पिता की हालत बिगड़ गई। सभी ने दुल्हन से पूछा कि आखिर वह क्यों नहीं जाना चाहती। इस पर दुल्हन ने सिर्फ इतना ही कहा कि उसे दूल्हा पसंद नहीं है। करीब दो घंटे तक यही हंगामा चलता रहा। जबकि दूल्हा व बाराती दुल्हन का इंतजार करते रहे। करीब दो घंटे के बाद दुल्हन विदाई के लिए राजी हुई।
विज्ञापन

-------
किसी ने फोन किया था कि बब्याल में एक लड़की की शादी उसकी मर्जी के बिना जबरदस्ती की जा रही है। इसी को लेकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। हालांकि दुल्हन ने विदाई के लिए मना किया, लेकिन बाद में समझाने पर दुल्हन की विदाई कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रजनीश कुमार, महेश नगर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed