फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   After the application is verified, the agriculture department will get the budget

Ambala News: आवेदन सत्यापित होने के बाद कृषि विभाग को मिलेगा बजट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
After the application is verified, the agriculture department will get the budget
अंबाला सिटी। धान कटाई के बाद किसान पराली को खेत में ही मिलाते हैं तो उनको प्रति एकड़ एक हजार रुपए राशि मिलेगी। पिछले वर्ष यह राशि सात करोड़ तक पहुंच गई थी। करीब 70 हजार एकड़ में किसानों ने पराली को खेत में मिलाया था।
विज्ञापन

इस बार भी विभाग ने अपना लक्ष्य तय किया है। विभाग ने 30 अक्तूबर तक पोर्टल को खोला है। किसान ऑनलाइन आवेदन करेंगे। ऑनलाइन आवेदन आने के बाद विभाग इनको सत्यापित करेगा और इसके उपरांत किसानों को राशि जारी की जाएगी। इस बार भी विभाग ने 70 हजार एकड़ से ज्यादा का लक्ष्य रखा है। इसके लिए विभाग अधिकारी किसानों को गांव-गांव जाकर जागरूक कर रहे हैं और स्कूल व कॉलेजों में भी इस बारे में जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

कृषि विभाग में तकनीकी सहायक दीनदयाल शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष किसानों को करीब 7 करोड़ राशि जारी की गई थी। यह राशि करीब 70 हजार एकड़ पर किसानों को मिली थी। अगर कोई किसान धान कटाई के बाद पराली को खेत में ही मिलाता है तो उसको पहले तो राशि लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद विभाग फील्ड में जाकर उसको सत्यापित करेगा और उसके बाद किसान को प्रति एकड़ एक हजार रुपए राशि जारी की जाएगी। कई किसान इस योजना का लाभ उठा रहे हैं और कई किसान गांठ बनाकर भी बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवशेष में भी बढ़ रहे आग के मामले
दरअसल, किसान फसल अवशेष (पराली) में आग लगा रहे हैं। प्रदेश में 300 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इसको लेकर किसानों के चालान भी किए जा रहे हैं। विभाग की ओर से किसानों को इस योजना से जोड़ने के लिए जागरूक किया जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी कई किसान खेत में आग लगा देते हैं। वहीं, किसानों का यह कहना है कि पराली को खेत में मिलाने में समय लगता है। इस वजह से उनकी आलू व सरसों की आगामी फसल लेट हो जाती है। पराली को खेत में मिलाने में खर्च भी आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed