फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   After scrutiny, two nominations were canceled, now 65 candidates in the fray

जांच के बाद दो नामांकन रद, अब मैदान में 65 उम्मीदवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
After scrutiny, two nominations were canceled, now 65 candidates in the fray
नारायणगढ़। नगर पालिका चुनाव के लिए सोमवार को उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच हुई। कमियां मिलने पर प्रधान पद का एक और पार्षद पद का एक नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन

रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सलोनी शर्मा ने बताया कि नगर पालिका चुनाव के लिए 67 उम्मीदवारों के कुल 68 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे। इनमें से 15 नामांकन पत्र पालिका प्रधान पद और 53 नामांकन पत्र पार्षद पद के लिए प्राप्त हुए थे। जांच के बाद एससी महिला के लिए आरक्षित वार्ड नंबर 5 से मनीषा देवी का नामांकन पत्र रद्द किया गया है। इसी प्रकार प्रधान पद के लिए रजनी साहनी का नामांकन पत्र रद्द किया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ नामांकन पत्रों के संबंध में जो आपत्तियां आई थी, उन्हें सुना गया और कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

अब चुनावी मैदान में पार्षद पद के लिए 51 उम्मीदवार और प्रधान पद के लिए 14 उम्मीदवार रह गए है। एक उम्मीदवार सिम्पी गेरा ने दो नामांकन पत्र पार्षद पद के लिए जमा कराए थे। अब प्रधान पद के लिए ममता रानी, नीलम वालिया, संगीत कौर दबलाना, अमिता साहनी, विना चानना, अनीता देवी, कमला देवी, सतनाम कौर, आशा जग्गी, रिंकी, सैलजा शर्मा, सुधा रानी, सुमन वालिया, प्रितपाल कौर मक्कड़ चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद पद के लिए वार्ड नंबर एक से कांता देवी, आइना गुप्ता, रेणूबाला और वार्ड दो से शिव चानना, नरेंद्र देव, अंकुर मित्तल और वार्ड तीन से संजीव कुमार, बलजिंद्र कुमार, प्रीति गोयल, प्रदीप गोयल और वार्ड चार से इमरान मोहम्मद, श्याम लाल धीमान, प्रवीण कुमार, रानी धीमान, पूजा रानी और वार्ड पांच से स्वाति दबलाना और जसविंद्र कौर चुनाव मैदान में हैं।
इसी प्रकार वार्ड नंबर छह से राजेश कुमार, पिंकी सैनी, सीमा रानी, शिक्षा देवी और वार्ड साथ से नैना कपूर, मोनिका शर्मा, जयप्रकाश, तरुण कुमार, ऊषा शर्मा और वार्ड आठ से मनीष कुमार, मोहित कुमार, प्रवीण कुमार, संजीव शर्मा, वार्ड नौ से पिंकी कांगड़ा, राखी देवी व सुनीता रानी चुनाव लड़ रही हैं।
वार्ड 10 से सुरिंद्र कौर, जतिंद्र सिंह, ओमप्रकाश और वार्ड 11 से सिम्पी गेरा, सविता और वार्ड 12 से परविंद्र कौर, पृथ्वी सिंह, नैंसी और वार्ड 13 से सुरेश कुमार, फूल कुमार, सतनाम सिंह, कुलदीप सिंह, वार्ड और वार्ड नंबर 14 से सरोज शर्मा, नीलम वालिया, गीता तथा वार्ड 15 से विना चानना, सुमित कुमार, जशन ढींगरा चुनाव मैदान में है।

आज आवंटित होंगे चुनाव चिह्न
रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सलोनी शर्मा ने बताया कि सात जून को 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं। उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न सात जून को ही दोपहर 3 बजे के बाद आवंटित किए जाएंगे। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों और मतदान केंद्रों की सूची सात जून को ही प्रकाशित होगी। नगरपालिका नारायणगढ़ के अध्यक्ष और सभी 15 वार्डों के पार्षदों के चुनाव के लिए 19 जून को मतदान होगा। 22 जून को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed