{"_id":"6771989fc86bf8ebcf06ef24","slug":"after-rain-fog-will-bring-chill-cold-will-torment-for-five-days-ambala-news-c-36-1-amb1003-135187-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बारिश के बाद कोहरे से ठिठुरन, पांच दिन सताएगी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बारिश के बाद कोहरे से ठिठुरन, पांच दिन सताएगी ठंड
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बारिश के बाद ठंड ने लोगों को परेशान कर दिया। रविवार सुबह से शाम तक कोहरा छाया रहा। इससे दिन में भी ठिठुरन रही। कई जगह दोपहर में हल्की धूप निकली, लेकिन इसका असर कम ही रहा।
रविवार को अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया। शनिवार-रविवार रात में हल्की बारिश भी हुई। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इसी तरह अधिकतम तापमान भी सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में 3 जनवरी तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तरी और उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने से दिन व रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान राज्य के कुछ एक क्षेत्रों में अलसुबह धुंध रहने के आसार हैं।
तीन जनवरी तक कोहरा छाने की आशंका
मौसम विभाग के अनुसार 30 दिसंबर को कुछ स्थानों पर घने कोहरा की संभावना है। इसके साथ ही तीन जनवरी तक शीत लहर की स्थिति की संभावना बन रही है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अगले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है। मौसम विभाग ने 30 दिसंबर को घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, इसके साथ ही 31 से 2 जनवरी तक शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
दिसंबर के अंत में बारिश से बढ़ी ठंड
25 दिसंबर तक दिन में धूप निकलने से मौसम सुहावना रहा। 26 दिसंबर शाम को बादल छाने से 27 और 28 दिसंबर को बारिश हुई। इससे ठंड बढ़ गई। दिसंबर माह में कई वर्षों बाद बारिश रिकॉर्ड की गई है। बारिश का असर रविवार को भी देखने को मिला। रविवार सुबह से शाम तक ठंडी हवा चलने के साथ ठिठुरन भरी ठंड देखने को मिली। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी यात्री ठंड से परेशान होते दिखे।
आगे ऐसा रह सकता है मौसम
- 30 दिसंबर को ठंडा दिन रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
- 31 दिसंबर को ठंडा दिन रह सकता है। अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
- 1 जनवरी को हल्के बादल छाने के साथ ही धूप निकल सकती है। अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
- 2 जनवरी को हल्के बादल छाने के साथ ही धूप निकल सकती है। अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।