फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   After one and a half year of marriage, newly married woman committed suicide by hanging herself.

Ambala News: शादी के डेढ़ वर्ष बाद नवविवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
After one and a half year of marriage, newly married woman committed suicide by hanging herself.
अंबाला सिटी। बड़ी घेल गांव में नवविवाहिता हरप्रीत कौर (27) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता पंजाब के चिड़ी गांव निवासी रामचंद ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें वीरवार दोपहर में सूचना मिली थी कि बेटी को कुछ हो गया है। आकर देखा तो डॉक्टरों ने बेटी को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने शव को अंबाला सिटी ट्रामा सेंटर की मोर्चरी में रखवा दिया है। अंबाला सदर थाना पुलिस ने मृतका के पिता के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उसके बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मृतका के पास कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतका के पिता ने बताया कि बेटी हरप्रीत कौर कबड्डी की खिलाड़ी थी और हमेशा खुश रहा करती थी। वह बताती थी कि ससुराल पक्ष वाले प्रताड़ित करते हैं। संवाद
विज्ञापन





पेड़ पर फंदे से लटका मिला व्यक्ति का शव



अंबाला। अंबाला कैंट रोटरी अस्पताल के निकट वीरवार शाम 6 बजकर 30 मिनट पर खाली प्लाट में पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। राहगीरों ने शव देखा को सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव के पास से कोई भी पहचान पत्र नहीं मिला। शिनाख्त होने तक पुलिस ने शव को अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। अंबाला कैंट थाना प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों से पूछताछ के अलावा दूसरे थानों से लापता होने वालों का रिकॉर्ड का पता किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed