फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   after giving altimatum political leader talks with people

ट्रैफिक जाम करने की चेतावनी के बाद ली सुध

Wed, 02 Sep 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Wed, 02 Sep 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन

हिसार हाइवे पर अंबाला सिटी के दुर्गा नगर इलाके में महज दो सौ मीटर सड़क का टुकड़ा इतना ज्यादा जर्जर हालत में हैं कि यदि यहां कुछ देर की बारिश हो जाए, तो पूरी सड़क जलमग्न हो जाती है। उसके बाद इस पानी की कहीं भी निकासी नहीं होती। कई दिनों तक धूप में ही ये पानी सूखता है। 

इस दौरान यहां इलाकावासी, कारोबारी तो बहुत ज्यादा परेशान हैं, जबकि कैथल व हिसार की ओर जाने वाले वाहन चालकों को भी इस सड़क के टुकड़े को पार करन में पसीने छूट जाते हैं। वजह है इस सड़क का बुरी तरह से जर्जर व कच्चा होना, साथ ही सड़क पर इतने ज्यादा गड्डे बन चुके हैं, यहां पानी से गुजरते हुए कोई न कोई हादसा हो जाता है। इसी समस्या को लेकर दुर्गा नगर के इलाकावासी अब लामबंद हो चुके हैं।

विज्ञापन

चेतावनी देने पर टूटी नेताओं, अफसरों की नींद

हालांकि ये सड़क पिछले काफी समय से खराब थी। लेकिन बारिश ने अब पिछले तीन महीनों से ये जर्जर सड़क इलाकावासियों व वाहन चालकों के लिए जी का जंजाल बन चुकी थी। इसलिए इलाकावासी विगत दिवस एकत्रित हुए और वहीं टूटी सड़क पर ही तंबू गाड़कर धरना शुरू कर दिया। इलाकावासियों ने मंगलवार को सीएम व सिटी विधायक का पुतला फूंकने व बुधवार को अंबाला-हिसार हाइवे जाम लगाने का ऐलान कर दिया। इलाकावासियों के गुस्से को देखते हुए सिटी विधायक असीम गोयल, मेयर रमेश लाल मल, सिटी के कुछ पार्षदों व पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अफसरों की नींद टूटी और सभी एक-एक करके मौके पर पहुंच गए। सभी ने खूब राजनीति चमकाई और आखिरकार लोगों को इस बात के लिए मनाने पर राजी हो गए कि वे अंबाला-हिसार रोड जाम न करें।

विज्ञापन


सीएम और विधायक का पुतला फूंका

इलाकावासियों ने मेयर, पार्षदों व विधायक प्रतिनिधियों के आग्रह पर अंबाला-हिसार हाइवे को जाम करने का कार्यक्रम फिलहाल टाल दिया है, लेकिन फिर भी इलाकावासियों ने सीएम मनोहर लाल खट्टर व विधायक असीम गोयल का पुतला फूंकने का कार्यक्रम रद नहीं किया। लोगों ने हाइवे पर सीएम व विधायक का पुतला फूंककर सरकार व प्रशासन को जमकर कोसा। शम्मी, कुलदीप सिंह, अशोक, महेंद्र,  लाभ इत्यादि ने बताया कि वे हाइवे के टूटे व जर्जर हिस्से व यहां जल निकासी न होने की वजह से बहुत ज्यादा परेशान है। आधे घंटे की झमाझम बारिश में यहां सड़क नीची होने की वजह से दो फीट तक पानी इकटठा हो जाता है। बस, पूरी तरह एक बड़े तालाब में तबदील हो जात है। सड़क के दोनों ओर दुकानें है, पेट्रोल पंप व अन्य प्रतिष्ठान है। हाइवे से गुजरने वाले वाहन जब इसी उबड़-खाबड़ और पानी में डूबी सड़क से गुजरते हैं तो पानी दुकानों के भीतर घुस जाता है।

कामधंधे कुछ दिनों तक चौपट पड़े रहते हैं। इतना ही नहीं वाहन यहां सड़क के बीचोंबीच पानी में फंस जाते हैं। पिछले दिनों दो ट्रक यहां फंसकर पलटकर गए और उनमें लदा माल भी पानी में गिर गया। यहां जलनिकासी के लिए नाले न होने की वजह से जब तक पानी सूखता नहीं, यहीं सड़क पर जमा रहा है। लोगों के अनुसार जब उनकी कहीं सुनवाई नहीं हुई तब उन्हे आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह लोगों की समस्या पर हुई राजनीति 

-पिछले कई महीनों से लोग इस समस्या को लेकर नेताओं, अफसरों के चक्कर काट रहे थे

-अब जब इलाकावासियों ने हाईवे पर बैठकर आंदोलन शुरू किया तो मुद्दे पर राजनीति शुरू हुई

-इस मसले पर अंबाला के मेयर रमेश लाल मल, पार्षद दिलीप बिट्टू चावला व पार्षद के बेटे राजेश मेहता ने इलाकावासियों के पास जाकर उनका दर्द बांटा

-उसके बाद सिटी विधायक असीम गोयल भी हरकत में आए, उन्होंने तुरंत इलाके भाजपा पार्षद पुष्पिंद्र हरीश के साथ पीडब्ल्यूडी बीएंडआर अफसरों की बैठक बुलाकर जल्द सड़क बनाने के निर्देश दिए

-उसके बाद इनेलो के प्रधान मक्खन सिंह लबाना भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने इलाकावासियों के साथ धरने पर बैठकर सरकार व प्रशासन को कोसा

-उसके बाद कुछ कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता धरने स्थल पर पहुंच गए और वे भी इलाकावासियों के साथ धरने पर बैठ गए


विधायक को शहर की चिंता नहीं

विधायक को शहर की कतई चिंता नहीं है। इसी रास्ते से विधायक अपने हल्के के ग्रामीण इलाकों व अपने पुश्तैनी घर नन्यौला जाते हैं। फिर भी उन्हें इस सड़क की हालत नहीं दिखती। लोगों ने यदि चुनकर विधायक बनाया है, तो कम से कम लोगों के दर्द को तो बांट लें। ये मसला हालांकि नगर निगम का नहीं है, मगर फिर भी मेयर होने के नाते लोगों तक पहुंचा हूं और लोगों के सामने मैने पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के एसडीओ को कड़े निर्देश दिए हैं क ि यदि जल्द ये सड़क नहीं बनी तो वे खुद पार्षदों व इलाकावासियों के साथ विधायक व सरकार के खिलाफ धरने पर बैठेंगे। मैने इस बाबत केंद्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी को भी पत्र लिख दिया है। मुद्दे पर कोई राजनीति नहीं हो रही है, मेयर होने के नाते अपने लोगों के बीच उनका दर्द बांटने आया हूं।

-रमेश लाल मल, मेयर, म्यूनिसिपल कारपोरेशन अंबाला


मेयर अपना कार्य करें

मेयर अपना काम करें, इस तरह जनसमस्याओं पर राजनीति करना ठीक नहीं है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की एक बैठक बुलाई गई। बैठक में वार्ड नबर 8 के पार्षद हरीश शर्मा सहित दुर्गा नगर क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने भी भाग लिया। कार्यकारी अभियंता विशाल शर्मा ने विधायक को आश्वासन दिया कि वे शनिवार तक रास्ते से सबन्धित समस्या का समाधान कर देंगे। मालूम है कि दुर्गा नगर और नसीरपुर क्षेत्र में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बार-बार इस सड़क के टूटने की समस्या पेश आ रही है। इसके लिए जल विभाग के माध्यम से बाढ़ नियंत्रण परियोजना तैयार करवाई गई है। इस परियोजना के तहत दुर्गा नगर क्षेत्र के सभी चार मुख्य नालों के पानी को घग्गर नदी में डालने के लिए ड्रेन तैयार की जाएगी और यह परियोजना पूरी होने के बाद पानी निकासी की समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा। उन्होंने लोगों से भी अनुरोध किया कि वे इस मामले में धैर्य से काम लें और लोक निर्माण विभाग को सहयोग करें।

-असीम गोयल, विधायक, अंबाला सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed