{"_id":"672a8bd0c92da64de2011247","slug":"after-four-years-hope-of-municipal-council-elections-arose-ambala-news-c-36-1-amb1001-132174-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: चार साल बाद जगी नगर परिषद चुनाव की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: चार साल बाद जगी नगर परिषद चुनाव की आस
विज्ञापन
अंबाला। छावनी नगर परिषद के गठन के चार साल बाद एक बार फिर चुनावों की आस बंधी है। सोमवार को अंबाला छावनी के बीपीएस प्लेनेटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा था कि बहुत जल्द नगर परिषद के चुनाव होंगे। इसलिए चुनावों को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है।
दरअसल 11 सितंबर 2019 को शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने एक अधिसूचना जारी की थी। इसके तहत तत्कालीन संयुक्त अंबाला नगर निगम में से सदर क्षेत्र को बाहर कर उसके लिए अलग नगर परिषद का गठन कर दिया गया था। इसके बाद मार्च 2020 में यहां कुल 31 वार्ड भी निर्धारित कर दिए गए। जबकि 31 दिसंबर 2020 को उनकी फाइनल वार्डबंदी की अधिसूचना भी जारी कर कर दी गई थी।
इतना ही नहीं 9 फरवरी 2021 को उन वार्डों में से 11 वार्ड महिलाओं, दो अनुसूचित जाति (एससी) की महिलाओं और छह वार्ड पुरुषों के लिए। वहीं दो वार्ड पिछड़े वर्ग (बीसी ) के व्यक्तियों के लिए आरक्षित किए गए थे, बावजूद इसके चुनाव नहीं हो सके।
विज्ञापन
दो लाख 26 हजार जनसंख्या
नगर परिषद के चुनावों में इस बार 31 नहीं बल्कि 32 वार्ड होंगे। प्राप्त जानकारी अनुसार आंकड़ों के आधार पर वार्ड 32 में मतदाताओं की संख्या लगभग एक लाख 75 हजार 321 बताई गई थी। इसमें एससी श्रेणी से संबंधित 67 हजार 581 मतदाता और बीसी श्रेणी से संबंधित 46 हजार 166 मतदाता हैं। हालांकि परिवार पहचान पत्र के हिसाब से यह आंकड़ा अब दो लाख 26 हजार के करीब पहुंच चुका है।
मान्यता का इंतजार
नगर परिषद के 32 वार्ड से जुड़ी फाइल को मान्यता के लिए निकाय विभाग को मुख्यालय भेजा है और इसे भेजे हुए लगभग चार से पांच माह का समय हो गया है। उम्मीद जताई गई है कि जल्द ही 32 वार्डों से संबंधित मतदाताओं की सूची अपडेट हो जाएगी।