{"_id":"6653cde73e1742f0350469a7","slug":"advisory-issued-for-rising-heat-ambala-news-c-36-1-amb1003-123667-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बढ़ती गर्मी के लिए एडवाइजरी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बढ़ती गर्मी के लिए एडवाइजरी जारी
विज्ञापन
अंबाला। हीट वेव यानी लू के प्रकोप से बचाव के लिए प्रशासन ने एडवाजरी जारी की है। अंबाला के डीसी डॉ. शालीन ने तापमान में हो रही बढ़ोतरी के चलते नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया है कि वे लू से बचाव के लिए जरूरी प्रबंध रखें। छोटे बच्चों व बुजुर्गों की विशेष देखभाल जरूरी है। डॉ. शालीन ने कहा कि मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिन और अत्यधिक गर्मी होने और लू के चलने की संभावना जताई है। ऐसे में नागरिकों को विशेष सावधानी और बचाव करने की जरूरत है।
पीएं पर्याप्त पानी, सूती कपड़े पहनें
डीसी ने कहा कि लू से बचाव के लिए पर्याप्त पानी पीएं। भले ही प्यास न लगी हो। हल्के रंग के और ढीले और छिद्रयुक्त सूती कपड़े पहनें। धूप में बाहर जाते समय सुरक्षात्मक चश्मे, छाता, टोपी, जूते या चप्पल का प्रयोग करें। जब बाहर का तापमान अधिक हो तो कड़ी मेहनत की गतिविधियों से बचें। बिना कार्य के तपती दोपहरी में घर से बाहर निकलने से बचें। यात्रा करते समय पानी अपने साथ रखें। यदि आप बेहोशी या बीमार महसूस करते हैं तो तुरंत डॉक्टर से मिलें। ओआरएस, घर पर बने पेय जैसे लस्सी, तोरानी (चावल का पानी), नींबू पानी और छाछ का उपयोग करें जो शरीर को फिर से हाइड्रेट करने में मदद करता है।
विज्ञापन
पशुओं को छाया में रखें
पार्क किए वाहनों में बच्चों या पालतू पशुओं को न छोड़ें। जानवरों को छाया में रखें और उन्हें पीने के लिए भरपूर पानी दें। नागरिक स्वयं के साथ-साथ बेजुबान पशु और पक्षियों का भी ध्यान रखें। जहां पर अक्सर पक्षी आते हैं, वहां पर पानी का उचित प्रबंध करें ताकि प्यास लगने पर पक्षी पानी पी सकें। अत्यधिक गर्मी के चलते पक्षियों को बार-बार प्यास लगना स्वाभाविक है।