{"_id":"671d6e9cbdfa1dfdd100b5e4","slug":"advance-booking-is-being-done-on-dhanteras-200-cars-and-three-thousand-bikes-are-booked-ambala-news-c-36-1-ame1006-131737-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: धनतेरस पर हो रही एडवांस बुकिंग, 200 कारें और तीन हजार बाइक बुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: धनतेरस पर हो रही एडवांस बुकिंग, 200 कारें और तीन हजार बाइक बुक
विज्ञापन
अंबाला सिटी में कार की खरीद करने आए ग्राहक जानकारी लेते हुए। संवाद
अंबाला सिटी। धनतेरस पर अबकी बार खूब धन वर्षा होगी। धनतेरस पर अन्य सामान के अलावा को बाइकें, कारें व एक्टिववा की बिक्री में भी बढ़त देखने को मिल रही है। लोग दिवाली और धनतेरस पर वाहनों की डिलीवरी लेने के लिए जमकर एडवांस बुकिंग करवा रहे हैं।
यही कारण है कि जिलाभर 200 से अधिक कार और करीब 3 हजार के करीब दो पहिया वाहनों की डिलीवरी धनतेरस के दिन होगी। कुछ ग्राहक दिवाली पर भी वाहनों की डिलीवरी लेंगे। बाकायदा इसको लेकर कुछ लोगों ने श्राद्ध से पहले ही बुकिंग करवाई हुई है। कार और दो पहिया वाहन विक्रेता भी तरह- तरह के उपहार और स्कीम देकर ग्राहकों को लुभा रहे हैं। वहीं इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री बढ़ाने के लिए भी विक्रेता एक वाहन की खरीद पर दूसरा वाहन निशुल्क देने की स्कीम दे रहे हैं।
कार की मुकाबले दो पहिया की ज्यादा मांग
बाजार में इस वर्ष कार की अपेक्षा दो पहिया वाहनों का व्यापार इस बार 10 से 20 प्रतिशत की बढ़त पर है। दोपहिया वाहनों में इस बार स्कूटी की मांग सबसे अधिक है। उसकी खरीद के लिए तीन महीने एडवांस बुकिंग हो रही है। कार विक्रेताओं ने कहा कि अंबाला के नजदीक लगते पंजाब के क्षेत्रों से लोग इस बार नहीं पहुंच पा रहे है। अब पंजाब के ग्राहक सीधे चंडीगढ़ की तरफ रुख कर रहे हैं। इसलिए यह गिरावट देखने को मिली है। चार पहिया में सबसे अधिक छोटी गाड़ियों की बिक्री अधिक हो रही है।
विज्ञापन
मिक्सी से लेकर एलईडी का दे रहे उपहार
दो पहिया वाहन विक्रेता कर्ण ने बताया नए वाहन की खरीद पर हैडफोन, मिक्सर और एलईडी और लक्की ड्रा में पांच हजार रुपए तक का कैश कूपन दे रहे हैं। उपहार दे रहे हैं। इसके साथ ही कंपनी की ओर से भी पांच हजार रुपये तक की छूट दी जा रही है। पुराना दो पहिया वाहन बेचकर नए की खरीद पर दो हजार रुपये की अतिरिक्त छूट दी जा रही है। कार विक्रेता भी नई कार की खरीद पर 60 हजार रुपये तक की एसेसरी छूट दे रहे हैं।