{"_id":"68ace2b863880be56005cb04","slug":"admissions-can-be-taken-in-government-iti-till-30th-and-in-polytechnic-till-15th-september-ambala-news-c-36-1-amb1003-148417-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: राजकीय आईटीआई में 30 और पॉलीटेक्निक में 15 सितंबर तक ले सकते हैं दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: राजकीय आईटीआई में 30 और पॉलीटेक्निक में 15 सितंबर तक ले सकते हैं दाखिले
Tue, 26 Aug 2025 03:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 26 Aug 2025 03:54 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को दाखिले किए गए। यह दाखिले 30 अगस्त तक किए जाएंगे। दाखिले को लेकर सोमवार को सुबह से दोपहर तक 17 आवेदन आए। इनमें से छह अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया। संस्थान में कुल 1188 सीट में से 999 सीट पर दाखिला हो चुका है और 189 सीट खाली रह गई हैं। संस्थान में निदेशालय ने दाखिले को लेकर तारीख को 30 अगस्त तक बढ़ाया है।
संस्थान के उप प्राचार्य एपीओ दिनेश राणा ने बताया कि आईटीआई अंबाला शहर में अभी भी कुल 189 सीट रिक्त है। जिसमें से फाउंड्रीमैन, वुड वर्क टेक्नीशियन, पेंटर जनरल, सॉयल टेस्टिंग एवं अन्य ट्रेड में भी छात्र दाखिला ले सकते हैं। आईटीआई में उक्त सीट में दाखिला लेने उपरांत छात्र-छात्राएं आसानी से औद्योगिक प्रतिष्ठान में नौकरी पा सकते है। उन्होंने बताया कि राजकीय आईटीआई अंबाला शहर में शिक्षुता शाखा द्वारा समय-समय पर विभागीय निर्देशानुसार रोजगार मेले और कैंपस ड्राइव के माध्यम से छात्र छात्राओं को नौकरी भी दिलवाई जाती है।
पॉलीटेक्निक में भी 15 सितंबर तक ले सकेंगे बची सीट पर दाखिले
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में भी बची सीट पर दाखिला किया जा रहा है। संस्थान प्राचार्य डॉ. राजीव सपरा ने बताया कि संस्थान में बची सीट पर 15 सितंबर तक अभ्यर्थी दाखिला ले सकते हैं। दाखिले लेने के लिए रोजाना अभ्यर्थी संस्थान में आ रहे हैं। प्लास्टिक ब्रांच सहित आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी में भी सीट बची हुई हैं। इन सीट पर रोजाना आवेदन के बाद मेरिट अनुसार दाखिला लिया जा सकता है। वहीं, कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में भी दाखिले किए जा रहे हैं। यह प्रदेशभर से छात्राएं दाखिले के लिए पहुंच रहे हैं।