{"_id":"64139476399b772ffd04cc54","slug":"administration-alert-on-pollution-in-ghaggar-committee-constituted-for-investigation-on-dcs-instructions-ambala-news-c-18-1-61725-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: घग्गर में प्रदूषण पर प्रशासन अलर्ट, डीसी के निर्देश पर जांच के लिए कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: घग्गर में प्रदूषण पर प्रशासन अलर्ट, डीसी के निर्देश पर जांच के लिए कमेटी गठित
Fri, 17 Mar 2023 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 17 Mar 2023 03:43 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। घग्गर में पंजाब की ओर से आ रहे प्रदूषित पानी को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। मामले में उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) को तत्काल मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद पीसीबी की टीम ने जांच के लिए कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में तीन विभागों को शामिल किया गया है।
अमर उजाला की पड़ताल में बुधवार को खुलासा किया गया था कि घग्गर के पानी में प्रदूषण सीमा से भी अधिक है। इसके बाद वीरवार को प्रशासन हरकत में आया। उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी के निर्देश पर गठित कमेटी में तीन विभागों को शामिल किया गया है। इसमें सिंचाई विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारी शामिल रहेंगे। कमेटी की ओर से जल्द मौका मुआयना कर इसकी रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपी जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -
अंबाला ड्रेन का पानी गिर रहा घग्गर में
मामले में पीसीबी के अधिकारी निरीक्षण कर चुके हैं, जिसमें खुलासा हुआ था कि अंबाला ड्रेन का पानी घग्गर में गिर रहा है। वहीं पंजाब की तरफ से घग्गर नदी काफी प्रदूषित होकर हरियाणा में आ रही है। अंबाला ड्रेन में अधिकांश वह गंदा पानी है, जो अंबाला की विभिन्न कॉलोनियों से होता हुआ आता है। इसमें कई अवैध कॉलोनियां भी शामिल हैं। किन-किन कॉलोनियों से यह पानी अंबाला ड्रेन में आ रहा है इसकी रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
अंबाला ड्रेन को लेकर बनाई जाएगी रणनीति
पीसीबी की मानें तो अंबाला ड्रेन का गंदा पानी घग्गर में न मिले, इसके लिए एसटीपी बनाने पर समाधान हो सकता है। इसके लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है। इसके साथ ही मंत्रणा की जा रही है कि किस प्रकार से ड्रेन से आने वाले गंदे पानी को घग्गर में मिलने से पहले ही साफ कराया जाए।
-- -- -- -- -- -- -
दूसरी नदियों के भी लिए जाएंगे सैंपल
इस मामले में घग्गर सहित अन्य नदियों में भी पानी में प्रदूषण को जानने के लिए पीसीबी सैंपल लेने का काम करेगा। इसके लिए पीसीबी के एसडीओ ने काला आम्ब स्थित मार्कंडा नदी से वीरवार को पानी के सैंपल भी भरे हैं।
वर्जन-- -- -- -- --
डीसी के निर्देश पर घग्गर में मिल रहे गंदे पानी के मामले की जांच की जा रही है। इसके लिए हमने तीन विभागों की कमेटी का गठन कर जानकारी उपायुक्त कार्यालय को भेज दी है। इस पर मौका मुआयना करने के बाद एक दो दिन में डिटेल रिपोर्ट भेजी जाएगी।-- -- -- -सुखरन मोहर, एसडीओ, पीसीबी
विज्ञापन
अमर उजाला की पड़ताल में बुधवार को खुलासा किया गया था कि घग्गर के पानी में प्रदूषण सीमा से भी अधिक है। इसके बाद वीरवार को प्रशासन हरकत में आया। उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी के निर्देश पर गठित कमेटी में तीन विभागों को शामिल किया गया है। इसमें सिंचाई विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारी शामिल रहेंगे। कमेटी की ओर से जल्द मौका मुआयना कर इसकी रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
अंबाला ड्रेन का पानी गिर रहा घग्गर में
मामले में पीसीबी के अधिकारी निरीक्षण कर चुके हैं, जिसमें खुलासा हुआ था कि अंबाला ड्रेन का पानी घग्गर में गिर रहा है। वहीं पंजाब की तरफ से घग्गर नदी काफी प्रदूषित होकर हरियाणा में आ रही है। अंबाला ड्रेन में अधिकांश वह गंदा पानी है, जो अंबाला की विभिन्न कॉलोनियों से होता हुआ आता है। इसमें कई अवैध कॉलोनियां भी शामिल हैं। किन-किन कॉलोनियों से यह पानी अंबाला ड्रेन में आ रहा है इसकी रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
अंबाला ड्रेन को लेकर बनाई जाएगी रणनीति
पीसीबी की मानें तो अंबाला ड्रेन का गंदा पानी घग्गर में न मिले, इसके लिए एसटीपी बनाने पर समाधान हो सकता है। इसके लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है। इसके साथ ही मंत्रणा की जा रही है कि किस प्रकार से ड्रेन से आने वाले गंदे पानी को घग्गर में मिलने से पहले ही साफ कराया जाए।
दूसरी नदियों के भी लिए जाएंगे सैंपल
इस मामले में घग्गर सहित अन्य नदियों में भी पानी में प्रदूषण को जानने के लिए पीसीबी सैंपल लेने का काम करेगा। इसके लिए पीसीबी के एसडीओ ने काला आम्ब स्थित मार्कंडा नदी से वीरवार को पानी के सैंपल भी भरे हैं।
वर्जन
डीसी के निर्देश पर घग्गर में मिल रहे गंदे पानी के मामले की जांच की जा रही है। इसके लिए हमने तीन विभागों की कमेटी का गठन कर जानकारी उपायुक्त कार्यालय को भेज दी है। इस पर मौका मुआयना करने के बाद एक दो दिन में डिटेल रिपोर्ट भेजी जाएगी।