फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Additional coaches to be added to Ajmer-Amritsar and Ekta Express

Ambala News: अजमेर-अमृतसर और एकता एक्सप्रेस में लगेंगे अतिरिक्त कोच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 03:28 AM IST
विज्ञापन
Additional coaches to be added to Ajmer-Amritsar and Ekta Express
ट्रेन नंबर 14795 ​भिवानी-कालका एक्सप्रेस। रेलवे
अंबाला। भीषण गर्मी और छुट्टियों के मौसम में ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों को राहत दी है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को क्लीयर करने के लिए कई मुख्य ट्रेनों में अस्थाई रूप से अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह व्यवस्था जून से जुलाई 2026 के बीच प्रभावी रहेगी। दिल्ली, जयपुर, अमृतसर, बीकानेर, जोधपुर और अंबाला रूट पर चलने वाले यात्रियों को इसका सीधा फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


इन प्रमुख ट्रेनों में बढ़ाई गई डिब्बों की संख्या

ट्रेन नंबर 22471/22472 दिल्ली-सराय रोहिल्ला-बीकानेर में 1 थर्ड एसी और 1 स्लीपर कोच बढ़ाया जाएगा। बीकानेर से यह व्यवस्था 1 जून से 30 जून तक और दिल्ली से 3 जून से 2 जुलाई तक लागू रहेगी। इसी प्रकार 20473/20474 दिल्ली-उदयपुर चेतक एक्सप्रेस रूट पर भी यात्रियों की राहत के लिए 1 थर्ड एसी और 1 स्लीपर कोच अस्थाई रूप से जोड़ा जाएगा। जबकि 12985/12986 जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला डबल डेकर में 1 एग्जीक्यूटिव एसी चेयर कार कोच, 22491/22492 जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर में 1 सेकेंड एसी और 1 थर्ड एसी कोच की बढ़ोतरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

इन मार्गों पर भी मिलेगी राहत

अधिसूचना के मुताबिक ट्रेन नंबर 19611/19614 अजमेर-अमृतसर, 14735/14736 श्री गंगानगर-अंबाला, 12482/12481 दिल्ली-श्री गंगानगर और ट्रेन नंबर 14731/14732 दिल्ली-बठिंडा मार्गों में भी स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच बढ़ाए जाएंगे।


--

इनमें भी मिलेगी सुविधा

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 14795/14796 भिवानी-कालका, 14734/14733 जयपुर-बठिंडा और 54704/54703 जयपुर-बठिंडा में भी सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाए जा रहे हैं ताकि जनरल टिकट यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed