फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Action will be taken against those who did not allow voting and created ruckus

Ambala News: वोट न डालने देने और हंगामा करने वालों पर होगी कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who did not allow voting and created ruckus
अंबाला। लोकसभा चुनाव के लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियों पूरी कर ली है। पुलिस अधीक्षक अंबाला जश्नदीप सिंह रंधावा ने वीरवार सिटी के पुलिस ऑफिसर इंस्टीट्यूट में सभी थाना व चौकी प्रभारियों व सीआईए की टीम की गोष्ठी बुलाकर निर्देश दिए कि अपने-अपने इलाकों में गश्त बढ़ाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में ऐसे व्यक्तियों पर विशेष नजर बनाए रखें, जो चुनाव के समय दंगा करते हो, कमजोर व्यक्तियों को दबाते हो, वोट ना डालने देते हो दबंगई करते हो या पैसों या शराब के बदले वोट डलवाकर झगड़ा करवाते हो या इस प्रकार के कार्य की ऐसे व्यक्तियों से आशंका हो तो तुरंत इस प्रकार के व्यक्तियों काबू कर उनके खिलाफ निवारक कार्रवाई अमल में लाई जाए। साथ ही निर्देश दिए कि वह अपने-अपने क्षेत्र में आपराधिक व अन्य गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए खुफिया तंत्र के साथ उचित तालमेल बनाए रखें। जिससे चुनाव के दौरान आपराधिक गतिविधियों, शराब तस्करी, अवैध हथियार व अन्य अपराधों पर रोक लगाई जा सके। सभी प्रबंधक थाना को हिदायत दी गई की वह अपने-अपने क्षेत्र की सभी पैट्रोलिंग टीम के अधिकारियों के साथ उचित तालमेल रखते हुए अधिक से अधिक गश्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed