फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Acid attack case: Woman's brother-in-law turns out to be the attacker

एसिड अटैक मामला : महिला का रिश्ते में देवर ही निकला हमलावर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Acid attack case: Woman's brother-in-law turns out to be the attacker
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। तोपखाना परेड में छह जनवरी को महिला पर एसिड अटैक मामले की अनसुलझी गुत्थी तोपखाना चौकी पुलिस ने चार दिन के भीतर सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने तोपखाना परेड निवासी शम्मी को काबू किया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी महिला का दूर की रिश्तेदारी में देवर लगता है। दोनों के बीच लंबे समय से बातचीत होती थी। एक माह पहले ही शम्मी की शादी हो गई थी।
इस बीच महिला ने शम्मी से बात करना बंद कर दिया था। इसी बात की रंजिश के चलते शम्मी ने खाटू श्याम मंदिर से लौटते समय महिला पर हाइड्रोक्लोरिक एसिड से हमला कर दिया था। गनीमत यह रही थी कि एसिड महिला के चेहरे पर नहीं गिरा था। आरोपी को पुलिस रविवार कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजेगी। ग्लास्को फैक्टरी में काम करता है शम्मी, चुराया था हाइड्रोक्लोरिक एसिड
विज्ञापन

आरोपी शम्मी अंबाला कैंट की ही ग्लास्को फैक्टरी में काम करता है। 6 जनवरी को ही सुबह की शिफ्ट में काम पर गया था। सुबह 6 बजे के करीब धुंध का फायदा उठाकर पहले तो फैक्टरी में से हाइड्रोक्लोरिक एसिड डिब्बी में निकालकर बाहर फेेंक दिया था। दोपहर के समय छुट्टी होने के बाद पार्किंग से बाइक उठाने के बाद एसिड भी उठा लिया था। शम्मी पहले भी महिला के संग ही खाटू श्याम मंदिर गया था, इसलिए उसी समय को चुना। बाइक पर अकेले ही जाकर महिला पर एसिड फेंककर भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था पूरा मामला : तोपखाना परेड निवासी रोशनी (33) ने बताया था कि वह रोज की तरह मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे खाटू श्याम मंदिर गई थी। रात करीब 7:30 बजे जब वह मंदिर से बाहर निकलकर कुछ दूर पहुंची, तभी पीछे से एक बाइक पर दो युवक आए। देखते ही देखते एक आरोपी ने प्लास्टिक के डिब्बे में भरा केमिकल फेंक दिया था। केमिकल गिरते ही कपड़ों से धुआं उठने लगा और खाल जलने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed