{"_id":"67f9782e7630cf011900da52","slug":"acf-campaign-started-for-tb-patients-ambala-news-c-36-1-amb1002-140702-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: टीबी मरीजों के लिए एसीएफ अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: टीबी मरीजों के लिए एसीएफ अभियान शुरू
विज्ञापन
अंबाला सिटी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब टीबी मरीजों के लिए एक और विशेष अभियान एसीएफ शुरू हो चुका है। नौ अप्रैल से शुरू हुए इस अभियान में लोगों के घरों पर जाकर स्वास्थ्य कर्मी बलगम की जांच के लिए सैंपल ले रहे हैं। इसके अलावा संवेदनशील वर्ग के नॉट टैस्ट भी करवाए जाएंगे।
निक्षय अभियान के बाद यह अभियान 90 दिनों तक जारी रहेगा। इस अभियान में मरीजों के लिए एक्स रे की सुविधा भी दी जाएगी। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत यह विशेष जांच अभियान चलाया गया है। वर्तमान में जिला अंबाला में 1265 टीबी मरीज उपचार ले रहे हैं।
एक्सरे के लिए एमएमयू वैन लगाई
इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों के एक्सरे करने के लिए एमएमयू वैन लगाई गई है। जहां-जहां पर मरीजों के सैंपल होंगे वहां पर यह वैन जाएगी और मरीजों के एक्स रे किए जाएंगे। इस वैन में संवेदनशील वर्ग जिसमें 60 वर्ष से अधिक आयु वाले, कुपोषित लोग, धूम्रपान करने वाले लोग, पूर्व में टीबी मरीज रहे लोग, निर्माण स्थल पर काम करने वाले लोग सहित कम वजन वाले लोगों के सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
जांच दर बढ़ाने का लक्ष्य
टीबी विंग द्वारा प्रत्येक क्षेत्र में प्रति 1000 की जनसंख्या पर 30 टैस्ट जाते थे। अब यहां पर यह संख्या 30 से बढ़ा कर 60 करने का लक्ष्य रखा गया है। जिससे अधिक- अधिक मरीजों की जांच हो सके। वर्ष 2025 तक जिले को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। समय पर जांच पूरी होने से ही मरीजों का सही उपचार शुरू किया जा सकता है।
टीबी मुक्त अभियान के तहत ही एसीएफ अभियान शुरू किया गया है। जिसमें मरीजों की घर-घर जाकर जांच होगी। इससे मरीजों का पता लगाने में भी आसानी होगी। यह अभियान 90 दिनों तक जारी रहेगा।
डॉ़ सीमा, डीटीओ स्वास्थ्य विभाग अंबाला।