फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Accused of harassing in-laws

ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Accused of harassing in-laws
अंबाला सिटी। ससुरालियों द्वारा प्रताड़ित किए जाने को लेकर एक महिला ने एसपी अंबाला को लिखित शिकायत दी है। इसमें महिला ने बताया कि उसके ससुराल पक्ष के लोग आए दिन छोटी छोटी बातों को लेेकर झगड़ा व मारपीट करते हैं। महिला से दहेज मांगने के अलावा जान से मारने की धमकी तक दी जा रही है। महिला ने शिकायत पत्र में बताया कि ससुराल पक्ष से पति हरीश कुमार, सास चिन्तों देवी व ससुर रतनलाल जबरदस्ती उसका गर्भपात करवाना चाहते हैं।
विज्ञापन

निर्मला देवी निवासी गांव मोहड़ी की शादी एक नवंबर 2013 को हुई थी। ससुराल पक्ष के लोगों की ओर से शादी से पहले भी दहेज दान के लिए डिमांड रखी थी, जिसे परिवार ने पूरा किया था, लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने और दहेज मांगना शुरू कर दिया था। 15 नवंबर 2021 को ससुराल पक्ष की ओर से तंग किए जाने के मामले में पुलिस को शिकायत दी गई थी। पुलिस अधिकारियों ने पर दोनों पक्षों से बातचीत कर ससुराल पक्ष के लोगों समझाया था कि वह इस प्रकार की गलती भविष्य में नहीं दोहराएंगे। कुछ दिनों बाद ही वही सिलसिला जारी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed