{"_id":"693c5d3c12cadde74d07a5f7","slug":"accused-of-entering-the-shop-and-beating-ambala-news-c-18-1-knl1012-800450-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दुकान में घुसकर पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दुकान में घुसकर पीटने का आरोप
Fri, 12 Dec 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
मुलाना। रास्ते से कार हटाने की रंजिश के चलते 15 से 20 बदमाशों ने डंडे व रॉड से कार वॉश की दुकान में घुसकर दुकानदार व एक अन्य व्यक्ति के साथ मारपीट की। घायल अभिषेक ने हमलावरों के साथ पिस्टल होने के भी आरोप लगाए। घायल अभिषेक ने मुलाना निवासी भरत मलिक, कलालटी गांव निवासी शेखर वालिया, वैभव शर्मा उर्फ पल्टू, कर्ण, पलवल निवासी हर्ष, विशाल उर्फ विशु आदि पर अपने साथियों संग मिलकर मारपीट करने के आरोप लगाए। मुलाना थाना पुलिस ने हमलावरों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घायल सुहाना गांव निवासी अभिषेक ने बताया कि मारकंडा कार वॉश के नाम से एमएम मुलाना में किराये पर दुकान ली हुई है। एक सप्ताह पहले पलवल के रहने वाले हर्ष को कार रास्ते में न लगाने के लिए बोला था ताकि ग्राहकों को कोई परेशानी न हो। उस समय आरोपी ने धमकाया था कि वह कार वहीं लगाएगा। इसी बात की रंजिश के चलते हमलावरों ने दुकान में डंडों व रॉड से मारपीट की थी। डंडों से हमला करने के बाद दुकान के मालिक नोहनी निवासी राजेश वर्मा से भी मारपीट की थी।
विज्ञापन