फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Accused of duping 7 lakh and human trafficking, two unidentified persons

Ambala News: 7 लाख ठगने व मानव तस्करी के आरोप, दो नाजमद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Accused of duping 7 lakh and human trafficking, two unidentified persons
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। विदेश भेजने के नाम पर व्यक्ति पर धोखाधड़ी व मानव तस्करी करने के आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि 7 लाख रुपये हड़प लिए गए और पुलिस से बचने के लिए फर्जी समझौता भी किया। अंबाला कैंट थाने में गोवर्धन नगर निवासी राणा की शिकायत पर आशीष कुमार कशिश व विवेक हांडा पर धारा 318(4) धोखाधड़ी व 316(2) विश्वासघात के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़ित राणा ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उसे विदेश भेजने का झांसा देकर 7 लाख रुपये लिए थे। विदेश जाने पर आरोपियों ने उसे वहां कैद कर लिया व उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया। साथ ही उस पर ऑनलाइन स्कैम व अन्य अवैध काम करने का दबाव बनाया। किसी तरह बचकर वापस लौटने पर मई 2025 में पुलिस में शिकायत दी, तो आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए फर्जी समझौता कर लिया था। इस बीच 75 हजार की नकद राशि दी व बाकी के लिए दो चेक दिए थे। इन चेक व समझौते के आधार पर पुलिस की फाइल बंद हो गई। बाद में चेक बाउंस होने पर आरोपियों ने पैसे देने से इंकार कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी देश छोड़कर विदेश भागने की धमकी दे रहे हैं।

दुकानदार को बातों में उलझाकर गल्ले से हजारों की चोरी
अंबाला। दुर्गा नगर में चोर ने दुकानदार को बातों में उलझाकर मात्र 5 मिनट में चोरी कर लिया। चोर ने दुकान के गल्ले से करीब 15 से 20 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ किया। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने दुकानदार मुकेश कुमार की तहरीर पर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। मुकेश ने बताया कि दोपहर 3:40 बजे के बीच जब वह किसी काम में व्यस्त था। तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने बड़ी चालाकी से दुकान में आकर चोरी की।
विज्ञापन



किसान के डेरे से एक लाख की नकदी व सामान चोरी

शहजादपुर। नगांवा गांव में चोरों ने एक किसान के डेरे को निशाना बनाया। चोर एक लाख की नकदी व कीमती सामान ले गए। पुलिस को दी तहरीर में नगांवा गांव निवासी अजय कुमार ने बताया कि गांव से बाहर उनका डेरा है। डेरे में हल्दी की फसल खड़ी है। फसल की देखभाल व रखवाली के लिए परिवार वहीं रहता है। 16 जनवरी की रात को परिवार रोजाना की तरह डेरे पर सोया हुआ था। तभी चोरों ने डेरे से एक लाख रुपये की नकदी, एक बैटरी और एक टुल्लू पंप उठाकर ले गए। सुबह जब परिवार की आंख खुली तो सामान गायब था। शहजादपुर थाना पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed