फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Accused of attempted rape of a female student sent to jail.

Ambala News: छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Accused of attempted rape of a female student sent to jail.
अंबाला। सातवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी को सीआईए-1 ने चार दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद मंगलवार कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि हरिद्वार के हरजौली गांव के रहने वाले आरोपी 25 वर्षीय अमित के खिलाफ उत्तर प्रदेश में आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज है। वह नशे का आदी था और जीरकपुर में एल्युमिनियम का काम करता था। 28 जुलाई को वारदात से एक रात पहले वह अंबाला रेलवे स्टेशन पहुंच गया था।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने आया था कि आरोपी एक रात पहले यानी 27 अगस्त को ट्रेन के जरिये अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंच गया था। वह रेलवे स्टेशन के बाहर गया था, जहां पर उसने शराब का सेवन किया। उसके बाद वह स्टेशन परिसर में ही घूमता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह के समय उसने रेलवे स्टेशन की स्टाफ पार्किंग से बाइक चोरी कर ली थी। बाइक चोरी करने के बाद वह बाइक पर वह बलदेव नगर थाना क्षेत्र के पास पहुंचा था। जहां स्कूल जा रही छात्रा का मुंह दबाकर झाड़ियों में ले गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed