{"_id":"65b191ebad8ec033a3023244","slug":"accused-came-to-appear-ran-away-caught-ambala-news-c-36-1-amb1001-117385-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पेशी पर आया आरोपी भागा, पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पेशी पर आया आरोपी भागा, पकड़ा
विज्ञापन
अंबाला। कोर्ट में पेशी पर आए एक आरोपी ने भागने की कोशिश तो पुलिस ने मशक्कत के बाद पकड़ लिया। आरोपी की पहचान जोधपुर गांव थाना हंडेसरा मोहाली निवासी मुकेश कुमार उर्फ सोनिया के तौर पर हुई है।
आरोपी के खिलाफ अंबाला सिटी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है। मामले की जानकारी देते हुए मुख्य सिपाही जय गोपाल ने बताया कि महेशनगर थाने में दर्ज एक मामले के आरोपी को वह अपने सह कर्मियों के साथ कोर्ट में पेश करने के लिए आया था। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया और ज्यूडिशियल रिमांड लेकर आरोपी के उंगली और अंगूठे के छाप लेकर उसे शाम लगभग 4.30 बजे सेंट्रल जेल में छोड़ने जा रहे थे तो अचानक आरोपी ने भागने की नियत से पुलिसकर्मी का हाथ छुड़ाकर पहली मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। जब तक वह संभलता, तब तक साथी कर्मचारियों ने उसे काबू कर लिया।