फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Accused arrested with illegal weapons, seven cases already registered against him

Ambala News: अवैध हथियार सहित आरोपी काबू, पहले से दर्ज हैं सात मामले

Sat, 29 Nov 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 29 Nov 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested with illegal weapons, seven cases already registered against him
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। मोहड़ा गांव के निकट एनएच-44 से सीआईए-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए रेल विहार निवासी आदित्य को अवैध हथियार सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी पर विभिन्न थाना में एडीपीएस, मारपीट, जुआ अधिनियम इत्यादि के लगभग 7 मामले दर्ज है। सीआईए-1 निरीक्षक हरजिंद्र सिंह ने बताया कि 27 नवंबर 2025 को सूचना मिली थी कि आरोपी के पास अवैध हथियार है जो किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। नाकाबंदी कर आरोपी को काबू किया था। शुक्रवार कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड में पता किया जाएगा कि आखिर वह देसी कट्टा कहां से लेकर आया था।


धोखाधड़ी का आरोपी एक साल बाद हैदराबाद के काबू

शहजादपुर। शहजादपुर के रजौली निवासी मनीष कुमार से विदेश भेजने के नाम पर 9 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने एक साल बाद आरोपी को काबू कर लिया। जिसकी पहचान विक्रम के रूप में हुई है। शहजादपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी को लोकेशन के आधार पर हैदराबाद से काबू किया गया है। आरोपी लंबे समय से वहीं जगह बदल-बदल कर रह रहा था। शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस मामले में रजौली निवासी मनीष कुमार ने पुलिस को 9 सितंबर को दी तहरीर में बताया था कि 14 अक्तूबर 2022 से 25 अक्तूबर 2022 के दौरान आरोपी केहर सिंह ने उसे विदेश भेजने के नाम पर रुपये लेकर धोखाधड़ी की थी।
विज्ञापन



तहसीलदार से मारपीट करने वाला काबू, एक दिन का रिमांड
जलबेड़ा। थाना नग्गल में दर्ज तहसीलदार से मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी कलावड़ निवासी चरणजीत सिंह को काबू कर लिया। शुक्रवार कोर्ट में पेश कर आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। इस मामले में 27 नवंबर को तहसीलदार आदित्य रंगा ने शिकायत दी थी कि आरोपी चरणजीत सिंह ने उसके साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों को नशे से दूर रहने का पढ़ाया पाठ
नारायणगढ़। पुलिस की ओर से नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करने के लिए चलाए अभियान के तहत शुक्रवार को नारायणगढ़ पीजी कॉलेज में जागरूक किया गया। छात्राओं को महिला सुरक्षा, महिला विरुद्ध अपराध की रोकथाम, आत्म सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, स्वच्छता, पौधरोपण, नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, रक्तदान व यातायात के नियमों के पालन के बारे में जानकारी दी। डायल-112 एप के बारे में महिलाओं व आमजन को जानकारी देकर मौका पर ही डाउनलोड करवा कर रजिस्ट्रेशन करवाया तथा ट्रिप मानिटरिंग सर्विस बारे भी विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed