फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Accused arrested in firing case in Narayangarh

Ambala News: नारायणगढ़ में फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested in firing case in Narayangarh
नारायणगढ़। बस स्टैंड के निकट गोयल स्वीट्स एंड रेस्तरां पर 26 मई को हुई फायरिंग के मामले में सीआईए-1 की टीम ने 9 दिन बाद आरोपी शूटर को दबोचा है। आरोपी की पहचान लुधियाना निवासी प्रदीप ठाकुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर दूसरे शूटरों तक पहुंचा जाएगा। वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक व असलहे को भी बरामद करना है। 26 मई की सुबह 8 बजकर 40 सेकेंड पर दो नकाबपोश युवक दुकान के बाहर आए थे। बदमाशों ने दुकान पर एक के बाद एक सात फायर किए थे। गोलियां दुकान के शीशे पर लगी थी।
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर सामने एक गली में चले गए थे, जहां पहले से बाइक लेकर खड़ा आरोपी उन्हें लेकर भागने में कामयाब हो गया था।


कार पर गोली चलाने वाले दो काबू, एक का रिमांड


संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। प्रॉपर्टी डीलर ललित धीमान की कार पर 21 मार्च को गोलियां चलाने के मामले में पुलिस ने दो ओर आरोपियों को काबू कर लिया है। इन आरोपियों में एक जुवेनाइल तो दूसरे आरोपी की पहचान शिवम के रूप में हुई है। पुलिस ने मंगलवार शिवम को काबू कर कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया। इस मामले में पुलिस पहले ही आरोपियों को काबू कर जेल भेज चुकी है। बाइक सवार नकाबपोश आरोपियों ने 21 मार्च को ललित धीमान की कार पर रात के समय गोलियां चलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed