{"_id":"6ad133241f9cf0a5bd073d29","slug":"accused-arrested-for-rs-122-crore-fraud-in-land-transaction-ambala-news-c-36-1-amb1001-171297-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जमीन खरीद-फरोख्त में 1.22 करोड़ की ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जमीन खरीद-फरोख्त में 1.22 करोड़ की ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
अंबाला सिटी के सेक्टर 9 थाना क्षेत्र में ठगी करने वाला आरोपी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। थाना सेक्टर-9 पुलिस ने जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर 1 करोड़ 22 लाख 50 हजार रुपये की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी चंडीगढ़ के सेक्टर-11, अलीशेर गांव निवासी मनमोहन सिंह को चंडीगढ़ से काबू किया गया।
जांच अधिकारी उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह के अनुसार, इस ठगी में संलिप्त अन्य आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। उन्होंने बताया कि सेक्टर-7 निवासी शिकायतकर्ता गौरव ने 6 अक्तूबर को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि 11 नवंबर 2025 से 9 सितंबर 2026 के बीच आरोपी मनमोहन सिंह और अन्य भू-माफियाओं ने उन्हें जमीन खरीद-फरोख्त के जाल में फंसाया।
आरोपियों ने धोखाधड़ी करते हुए कुल 1 करोड़ 22 लाख 50 हजार रुपये की रकम हड़प ली। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी, ताकि ठगी गई पूरी रकम की बरामदगी की जा सके और इसमें शामिल अन्य आरोपियों का भी पता लगाया जा सके।