{"_id":"641b542e832e9bd45201eb54","slug":"accounts-of-c-lal-electricals-seized-payment-made-to-employees-from-another-account-ambala-news-c-18-1-68051-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सी लाल इलेक्ट्रिकल्स के खाते सीज, दूसरे खाते से किया कर्मचारियों को भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सी लाल इलेक्ट्रिकल्स के खाते सीज, दूसरे खाते से किया कर्मचारियों को भुगतान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। शहर स्थित सी लाल इलेक्ट्रिकल्स में कंपनी के अंदरूनी विवाद के चलते कुछ बैंक खाते सीज कर दिए गए हैं। इन विवादों के निपटान के बाद ही खातों से यह प्रतिबंध हटाया जाएगा। वहीं कंपनी प्रबंधन ने अब कर्मचारियों के वेतन का भुगतान कर दिया है। ग्रेच्युटी के मामले में अगर कर्मचारी नौकरी से इस्तीफा देते हैं तो उन्हें ग्रेच्युटी का कंपनी नियमानुसार भुगतान करेगी। इसको लेकर सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय में सुनवाई हुई। इसके बाद उन्होंने कंपनी प्रबंधन को कर्मचारियों के वेतन का भुगतान करने के निर्देश दिए थे। गौरतलब है कि इस मामले में कंपनी के 40 से अधिक कर्मचारियों ने श्रम विभाग के पास शिकायत की थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि कंपनी उनसे काम भी नहीं करा रही है और ग्रेच्युटी भी नहीं दे रही है।
खाते सीज होने के पीछे विभागीय अधिकारियों को कारण बताया गया है कि कंपनी के संस्थापक बाबू राजेंद्र नाथ थे। उनकी दो बेटियां हैं। अब वसीयतनामा न होने के कारण दिक्कत आ रही हैं। जल्द ही इस समस्या का समाधान हो जाएगा तो कर्मचारियों को भी राहत मिलेगी। सी लाल इलेक्ट्रिकल्स करीब 58 वर्ष पुरानी है।
सुनवाई के दौरान कंपनी के अधिवक्ता ने बताया था कि कुछ खाते सीज हैं मगर हमने वेतन देने के लिए कहा तो अब इस सुनवाई तक प्रबंधन ने कर्मचारियों का वेतन दे दिया है। अब ग्रेच्युटी के लिए कर्मचारियों को अलग प्रक्रिया अपनानी होगी। -अंजना गोयल, सहायक श्रम आयुक्त