फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Accident on Ambala-Delhi Highway Man riding scooter dies

अंबाला-दिल्ली हाईवे पर हादसा: रोडवेज बस की चपेट में आकर स्कूटी सवार पिता की मौत, बेटा पीजीआई रेफर

Mon, 03 Mar 2025 11:38 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 03 Mar 2025 11:38 AM IST
सार

स्कूटी सवार रंगिया मंडी निवासी 45 वर्षीय अमरनाथ की मौत हो गई व 20 वर्षीय बेटा केशव गंभीर रूप से घायल हो गया। छावनी नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद बेटे केशव को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया।

विज्ञापन
Accident on Ambala-Delhi Highway Man riding scooter dies
अंबाला में हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित शास्त्री कॉलोनी कट के निकट तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज की बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी।

विज्ञापन


हादसा इतना दर्दनाक था कि स्कूटी सवार रंगिया मंडी निवासी 45 वर्षीय अमरनाथ की मौत हो गई व 20 वर्षीय बेटा केशव गंभीर रूप से घायल हो गया। छावनी नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद बेटे केशव को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। यह बस सोनीपत डिपो की थी। बस की साइड लगते ही दोनों पिता-पुत्र हाईवे पर ही गिर गए थे।

कई सवारियों को भी अचानक ब्रेक लगने पर लगा झटका

बताया जाता है कि बस की रफ्तार तेज होने के कारण कई सवारियों को भी अचानक ब्रेक लगने पर झटका लगा है हालांकि किसी सवारी को ज्यादा चोट नहीं आई। यह सवारियां करीब आधा घंटा परेशान होने के बाद दूसरी बस की मदद से अपनी मंजिल तक पहुंची। उधर, रिश्तेदार वेद ने बताया कि दोनों रंगिया मंडी से सुबह काम पर जाने के लिए स्कूटी पर निकले थे। अमरनाथ सिटी की मोटर मार्केट में मैकेनिक था व सिटी में केशव जूते की दुकान पर लगा हुआ था।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed