फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Accident of the LPG Canter

एलपीजी से भरा टैंकर हाईवे किनारे पलटा, बड़ा हादसा होने से बचा, तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीन क्रेनों ने उठाया

Fri, 19 Jul 2019 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Accident of the LPG Canter
Accident of the LPG Canter - फोटो : AMBALA
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी। कालका चौक के पास गुरुवार को चंडीगढ़ रोड पर किंगफिशर रिसोर्ट के सामने एलपीजी से भरा एक टैंकर पलट गया। इसकी सूचना मिलने पर बलदेव नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंची और घटना स्थल पर सुरक्षा घेरा बनवाकर सड़क पर मोबालाईजेशन रुकवा दिया और यातायात को डायवर्ट किया।
बता दें कि टैंकर पलटने से उसमें भरी गैस के लीक होने का खतरा उत्पन्न हो गया था और हादसा सेंट्रल जेल की दीवार से महज 250 मीटर की दूरी पर होने के कारण किसी अप्रिय हादसे से निपटने के लिए फायरबिग्रेड की दो गाड़ियां व एंबुलेंस मौके पर पहुंची। साथ ही इंडियन ऑयल से भी 5 सदस्यों की एक विशेषज्ञ टीम भी मौके पर पहुंची। इसके बाद क्रेन की सहायता से करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कैंटर को उठाकर सीधा किया गया। गनीमत रही कि इस दौरान गैस का रिसाव नहीं हुआ। बता दें कि घटनास्थल के नजदीक सेंट्रल जेल भी है, ऐसे में अगर गैस रिसाव होता तो सेंट्रल जेल के घटनास्थल के पास वाले हिस्से को खाली करवाना पड़ता। वहीं घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित पेट्रोल पंप भी थे, ऐसे में अगर गैस रिसाव होता तो पेट्रोल पंप नजदीक होने के कारण हादसा बड़ा हो सकता था।
विज्ञापन

होशियारपुर जा रहा था टैंकर
मौके पर मौजूद पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ। उन्होंने बताया कि एलपीजी गैस का यह टैंकर गाजियाबाद के लोनी से गैस भरकर पंजाब के होशियारपुर को जा रहा था। इस दौरान जग्गी सिटी सेंटर के सामने सेंट्रल जेल के सामने की सड़क से तीखा मोड़ काटकर टैंकर चालक अमृतसर लुधियाना वाले रास्ते पर जाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान मोड़ पर उसने नियंत्रण खो दिया, जिस कारण टैंकर पलट गया। हादसे के बाद से का ड्राइवर सतनाम सिंह मौके से फरार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैंकर में भरी थी 14 टन गैस
पुलिस ने बताया कि टैंकर में करीब 14 टन गैस भरी थी। जिसके रिसाव की संभावना के चलते मौके पर करीब 11 बजे इंडियन ऑयल से महाप्रबंधक रवि के आदेश से 5 सदस्यों की टीम को मौके पर भेजा गया। वहीं फायरबिग्रेड की दो गाड़ियां व फायर अफसर अमर सिंह समेत अन्य अनुभवी फायर फाइटर मौके पर पहुंचे। इसके अलावा एंबुलेंस को बुला लिया गया। हालात का जायजा लेने के लिए खुद तहसीलदार विक्रम भी मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान नेशनल हाईवे की टीम व इंडियन ऑयल कंपनी के एक्सपर्ट की टीम की देखरेख में रेस्क्यू शुरू किया गया जो कि दोपहर करीब 2 बजे तक चलता रहा।
टैंकर सीधा करने में ली चार क्रेन की सहायता
टैंकर में गैस भरी होने के कारण सावधानी बरतते हुए मौके पर चार क्रेन को बुलाया गया। एक्सपर्ट की टीम ने चारों क्रेन को एक ही दिशा से चेन के सहारे कैंटर को उठा कर सीधा करने का निर्देश दिया। इस रेस्क्यू में करीब 6 घंटे का समय लगा, लेकिन इस दौरान गनीमत रही कि गैस का कहीं से रिसाव नहीं हुआ। इस हादसे की सूचना मिलते ही टैंकर मालिक लुधियाना निवासी बलविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद से ही चालक सतनाम सिंह गायब है।

हाईवे पर सुबह के समय गैस टैंकर पलट गया था। गैस का रिसाव न हो इसके लिए सावधानी बरतते हुए कैंटर को सीधा करवा दिया गया। इस दुर्घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है।
- रवि कुमार, एसएचओ, बलदेव नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed