फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   accident

एक की बाइक के सामने आया सांड़ तो दूसरे कांवड़िये को कार ने मारी टक्कर, दोनों की मौत

Tue, 30 Jul 2019 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
accident
हादसे में मृतक देसराज - फोटो : AMBALA
मुलाना/बराड़ा। सड़क हादसे में दो कांवड़ियों की जान चली गई। एक कांवड़ियो को कार ने टक्कर मार दी तो दूसरे की बाइक के आगे सांड़ आ गया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मुलाना के एमएम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद अन्य कांवड़ियों में रोष नजर आया।
विज्ञापन

लुधियाना-चंड़ीगढ़ से हरिद्वार बाइक पर कावड़ लेने निकले बाइक सवार कांवड़िये को रविवार देर रात दो बजे सांड़ ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी छाती में सांड़ का सिर लग जाने से अधिक रक्त बहने के कारण मौत हो गई। इसके बाद लावारिस पशुओं को लेकर प्रशासन की नाकामी को लेकर लोगों में जमकर रोष है। उधर, लोगड़ियों की माजरी के पास शिविर से सड़क पार कर रहे कांवड़िये को कार ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। लोगों ने उसे एमएम मेडिकल कॉलेज मुलाना में दाखिल कराया, जहां डॉक्टरों ने जसबीर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि लावारिस पशुओं के कारण हुए हादसों के बाद प्रशासन लापरवाह है। ये पशु अनाजमंडी व खेतों में घूमते रहते हैं। यही नहीं रात में स्थिति ज्यादा खराब हो जाती है। वे सड़कों के बीचोंबीच बैठ जाते हैं, जो वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। लाख कोशिश के बाद ये नहीं हटाए गए। आखिरकार एक लावारिस सांड़ ने कांवड़िये की जान ले ली। हादसा रविवार देर रात करीब 2 बजे घटित हुआ। पंजाब के जिला लुधियाना से कई कांवड़िये हरिद्वार से पवित्र जल लेने के लिए अपनी अपनी बाइकों पर सवार देसराज निकले। जैसे ही वह मुलाना के पास पहुंचे तो एक कांवड़िया लुधियाना निवासी देसराज (23) की बाइक के सामने सांड़ आ गया। देसराज ने संभलने की कोशिश बहुत की, लेकिन बच नहीं सका। सांड़ के आगे आ जाने से वह सड़क पर गिर लहूलुहान हो गया। इसके बाद देसराज की छाती में सांड़ का सिंग घुस गया, जिससे खून बहने लगा। साथी कांवड़ियों ने उसे एमएम मेडिकल कालेज मुलाना में इलाज के लिए दाखिल करवाया, जहां डाक्टरों ने देसराज को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मुलाना पुलिस ने मौके पर पहुंच शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में खाना खाने के बाद सड़क पार करने गया था कैंटर चालक
उधर, लोगडिय़ों की माजरी के पास लगे एक शिविर में हरिद्वार से डाक कावड़ियों को लेकर आ रहा एक कैंटर रुका। शिविर में सभी कांवड़ियों ने खाना खाया, जिसके बाद कैंटर चालक जसबीर सिंह निवासी कजेड़ा, चंड़ीगढ़ शिविर में से उठा और सड़क के उस पार चला गया। तभी अज्ञात कार ने अपनी चपेट में ले लिया। जसबीर इस हादसे में सड़क पर गिर लहूलुहान हो गया। कार चालक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मुलाना पुलिस ने मौके पर पहुंच एंबुलेंस बुलाकर एमएम मेडिकल कालेज मुलाना में दाखिल कराया, जहां पर डाक्टरों ने जसबीर को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को डेड हाउस में रख परिजनों को सूचित कर दिया।

दूसरी बार कांवड़ लेने जा रहा था देसराज, बोला था- तीसरी बार उठाऊंगा सभी का खर्च
लुधियाना निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि उसका दोस्त देसराज इस बार दूसरी कांवड़ लेने जा रहा था। देसराज दुकान करता है। हर श्रावण मास में वह भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर शिवलिंग पर जल चढ़ाता था। अबकी बार वह दूसरी कांवड़ लेने जा रहा था। प्रदीप ने बताया कि जब हमीदपुर आकर रुके तो देसराज ने बताया था कि उसकी मन्नत पूरी हो गई है। तीसरी बार जब कांवड़ लेने आएंगे तो वह अपने इन्हीं साथियों के साथ आएगा, जिसका खर्च वह खुद वहन करेगा। लेकिन, उसे क्या पता था कि उसकी मौत हो जाएगी। रोते हुए प्रदीप ने कहा कि वह हमसे सदा के लिए बिछुड़कर चला जाएगा, यह हमें मालूम होता तो उसे अकेले बाइक नहीं चलाने देते। देसराज हमारा बहुत अच्छा मित्र था, जिसे हमने खो दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed