फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   accident

शव ले जा रही कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, मां की मौत, बेटा तैरकर बाहर निकला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
accident
हादसे के दौरान कार्रवाई करती नग्गल थाना पुलिस - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। उसे नहीं पता था कि सिर से पिता का साया उठने के बाद मां का साथ ही हमेशा के लिए छूट जाएगा। लेकिन शायद भगवान को यही मंजूर था। कार में पिता का शव लेकर मां के साथ गांव लौट रहे युवक की कार अनियंत्रित होकर हिसार रोड स्थित जनसुई हेड नहर में जा गिरी। हादसे में बेटा तो बच गया लेकिन मां की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। दोनों शवों को नहर में पड़ी कार से बाहर निकालकर मंगलवार की सुबह नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। कोरोना जांच के बाद रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। घटना कुरुक्षेत्र के गांव राबरा से जुड़ी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार की रात करीब साढ़े 11 बजे यह हादसा हुआ। देर शाम कुरुक्षेत्र के राबरा निवासी कुलदीप सिंह की तबीयत बिगड़ने पर मां जनरैल कौर (45), बेटा सुखबीर सिंह (25) उन्हें लेकर आर्य चौक के पास स्थित प्राइवेट अस्पताल लाए थे। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। करीब पौने 11 बजे शव को कार में डालकर दोनों घर के लिए निकले थे। करीब आधे घंटे के बाद कार जनसुई हैड में गिर गई। क्योंकि बेटा सुखबीर तैरना जानता था, वह बाहर निकल गया। जरनैल कौर कार के बीच में ही फंस कर रह गई। हादसे का पता चलते ही रोड पर वाहनों की कतारें लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को बाहर निकलवाया। सुखबीर ने पुलिस को बताया कि रोड पर अचानक कुत्ते आ गए। उन्हें बचाने के प्रयास में ब्रेक लगाई तो कार का संतुलन बिगड़ गया और वह नहर में गिर गई। इस तरह चंद घंटों में उसके माता-पिता हमेशा के लिए उसे छोड़ गए। सुखबीर के बयानों पर नग्गल पुलिस ने इत्तेफाकिया हादसे की कार्रवाई की। घटना को लेकर गांव में गम व्याप्त है।
विज्ञापन

शव ले जा रहे मां-बेटे की कार नहर में गिरने से हादसा हुआ। महिला की मौत हो गई जबकि बेटा बच गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
-धर्मबीर सैनी, एसआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed