फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   accident

महिला ट्रेन की चपेट में आई, जान बचाने के लिए महिला को मंजे पर रखकर एक किमी दौड़े लोग, नहीं बची जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
accident
अंबाला सिटी। शौच के लिए निकली महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ट्रेन की चपेट में आई महिला लहूलुहान हाल में दर्द से तड़प रही थी। लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया। इससे पहले की एंबुलेंस मौके पर पहुंचती लोगों ने एक मंजे पर महिला को लेटाया और उसे लेकर अस्पताल की ओर भाग लिए। करीब एक किलोमीटर चले ही थे कि इसी दौरान एंबुलेंस पहुंच गई। महिला को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पति परमजीत ने बताया कि जब वह सुबह उठा तो उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। उसने सोचा की पत्नी दूध लेने गई होगी। इसी बीच उसे शोर सुनाई दिया कि हापा एक्सप्रेस से कोई सवारी गिर गई है। शोर सुनकर वह मौके पर पहुंचा। देखा तो उसके होश उड़ गए। उसकी पत्नी लहुलूहान हाल में पड़ी थी। इसके बाद जैसे-तैसे उसे जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नींद में थे बच्चे, मां भी सदा के लिए सो गई:-
शिल्पा के दो छोटे -छोटे बच्चे अभी सो कर उठे भी नहीं थे कि उनकी मां दुनिया से रूखसत हो गई।बेटी परी 8 साल ,बेटा एकमजीत 3 साल का है।
जब बेटी को पता चला कि उसकी मां नहीं रही तो रो-रोकर उसका बुरा हाल था। वहीं तीन साल के बेटे को समझ नहीं आ रहा था कि सब रो क्यों रहे हैं?
रात को भाभी की अस्थियां प्रवाहित कर लौटा था चरणजीत
चरणजीत के मुताबिक वह कल अपनी भाभी की अस्थियां लेकर हरिद्वार
गया हुआ था। वह रात को ही वापस लौटा था। अब दोबारा से भगवान ने दुखों का पहाड़ तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed