फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   accident

हाइवे पर आई आए गाय-बछड़ों से टकराई कार, एक की मौत व तीन घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
accident
रविवार देर शाम नग्गल में हुए सड़क हादसे में पिहोवा के युवक की मौत हो गई। हादसे में सहयोगी अमित, रवि व सूरज घायल हो गए। यह हादसा सड़क पर अचानक आई गाय-बछड़ों से कार टकराने से हुआ है। मौके से गुजर रहे शहर सेक्टर-10 वासी प्रतीक ने घायलों को शहर नागरिक अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। जबकि हालत गंभीर होने के कारण रवि को चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घटना शाम करीब साढ़े सात बजे की है। नग्गल फ्लाइओवर के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान कुछ समय के लिए हाइवे जाम हो गया, जिसे पुलिस ने सुचारु कराया। राहगीरों के सहयोग से सभी को कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। प्रतीक के मुताबिक वे पिहोवा से अपनी कार में अंबाला लौट रहे थे। रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त कार में कुछ लोग फंसे दिखे। राहगीरों के सहयोग से सभी को निकालकर अस्पताल पहुंचाया लेकिन एक की रास्ते में ही मौत हो गई। हादसा कैसे हुआ, इसकी जानकारी नहीं है पता चला है कि सड़क पर गाय-बछ़डे से कार टकराई। नग्गल थाना प्रभारी एसआई धर्मबीर के अनुसार वे मौके पर गए थे लेकिन क्लीयर नहीं हो पाया कार किसी पशु से टकराई या किसी अन्य वाहन से।
विज्ञापन

जीजा को मिलने आ रहे थे जंडली
जीजा राजिंद्र ने बताया कि शाम को सूरज का फोन आया था कि वे उसके पास आ रहे हैं। थोड़ी देर बाद ही उन्होंने आने से मना कर दिया। जब उसने सूरज की मम्मी को फोन किया तो उसे पता चला कि सूरज अपने भाई व दोस्तों के साथ अंबाला के लिए रवाना हो चुका है। थोड़ी देर बाद ही उसके फोन पर कॉल आई कि उसके साले का एक्सीडेंट हो गया है। वह तुरंत सिविल अस्पताल पहुंच जाए। यहां आकर ही उसने हादसे में अजय की मौत होने का पता चला। अजय के भाई रमेश वर्मा ने बताया कि अजय की शादी के अभी दो साल भी पूरे नहीं हुए थे। लेकिन उससे पहले ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed