फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ABG test will be done in Integrated Public Health Laboratory, serious patients will get relief

Ambala News: इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैबोरेट्री में होगा एबीजी टेस्ट, गंभीर मरीजों को मिलेगी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
ABG test will be done in Integrated Public Health Laboratory, serious patients will get relief
अंबाला। छावनी नागरिक अस्पताल की जिला इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैबोरेट्री को आधुनिक मशीनों से लैस किया जा रहा है। लैब में अब एबीजी टेस्ट यानी आर्टेरियल ब्लड गैस जांचने वाले टेस्ट की सुविधा भी शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने लैब के लिए लाखों रुपये की लागत से इस मशीन को खरीदा है। ऑपरेशन के बाद जो मरीज अटल कैंसर केयर केंद्र व आईपीडी ब्लॉक के वार्डों में दाखिल होते हैं, ऐसे मरीजों को इसका फायदा होगा।
विज्ञापन

बाजार में इस टेस्ट की कीमत 800 से लेकर एक हजार रुपये तक है। वहीं अस्पताल में यह बीपीएल व आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए निशुल्क है। दूसरे मरीजों को इसके लिए महज सौ रुपये चुकाने होंगे। बता दें कि एबीजी टेस्ट ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड (सीओ-2) और आर्टेरियल ब्लड की एसिडिटी के लेवल को मापता है। यह निर्धारित करने में मदद कर सकता है कि आपके फेफड़े कितनी कुशलता से रक्तप्रवाह में ऑक्सीजन को जुटाने और कार्बन डाइऑक्साइड को हटाने में सक्षम हैं।
विज्ञापन

फेफड़े की कार्यक्षमता का मूल्यांकन और एसिड-बेस असंतुलन का पता लगाने से मेटाबोलिज्म डिसऑर्डर, किडनी और लंग्स की स्थिति के निदान में मदद मिल सकती है। बता दें कि यह टेस्ट के लिए ब्लड सैंपल मरीज रेडियल आर्टरीज कलाई के अंदर व फेमोरल आर्टरी कमर में व ब्रेकियल आर्टरी कोहनी क्रीज के ऊपर हाथ के अंदर से लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए होता है एबीजी टेस्ट



ऑक्सीजन या पीएच असंतुलन की जांच करने के लिए
सांस की समस्याओं की जांच के लिए
गुर्दे संबंधी विकारों की जांच करने के लिए
सिर या गर्दन के आघात के मामले में
वेंटिलेशन (ऑक्सीजन) पर रहने वाले व्यक्ति में उपचार की प्रभावशीलता की निगरानी के लिए
फेफड़ों के उपचार की दक्षता का आकलन करने के लिए
फेफड़ों की बीमारियों जैसे अस्थमा, सिस्टिक फाइब्रोसिस और क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज
ब्लड में एसिड बेस लेवल को मापने के लिए


अस्पताल में आने वाले गंभीर मरीजों के लिए एबीजी टेस्ट काफी फायदेमंद साबित होगा। इसको लेकर लैब में लाखों रुपये की लागत से मशीन आई है। महज एक घंटे में भी इसकी रिपोर्ट मिल जाएगी।
-डॉ. नीतू, एएसएमओ, पैथोलॉजिस्ट छावनी नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed