फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Abbey broken the national record in Discus throw

डिस्कस थ्रो में अभय ने तोड़ा नेशनल रिकार्ड

Sun, 12 Jan 2014 06:16 PM IST
अमर उजाला अंबाला
अमर उजाला अंबाला Updated Sun, 12 Jan 2014 06:16 PM IST
विज्ञापन
Abbey broken the national record in Discus throw
अंबाला। रांची में चल रही 59वीं स्कूल नेशनल गेम्स प्रतियोगिता के डिस्कस थ्रो में अंबाला के अभय गुप्ता ने नेशनल रिकार्ड ध्वस्त कर दिया। अभय ने 60.94 मीटर डिस्कस फेंक कर करीब 8 साल पुराना रिकार्ड तोड़ा। अब अभय की नजर विश्व रिकार्ड तोड़ने की है। वह नारायणगढ़ के कालाअंब क्षेत्र स्थित सेंट फ्रांसिस अकादमी में 8वीं कक्षा का छात्र है।
विज्ञापन


रांची में 8 से 12 जनवरी तक 59वीं स्कूल नेशनल गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। इसी गेम्स में हरियाणा की टीम के 22 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस टीम में अंबाला का अभय गुप्ता भी शामिल है। उसने इस प्रतियोगिता के तहत डिस्कस थ्रो में भाग लिया। डिस्कस थ्रो में हर स्टेट से दो खिलाड़ियों ने भाग लिया और एक दूसरे को चुनौती दी। इस प्रतियोगिता के तहत पहले तीन राउंड हुए। इसमें से आठ सर्वश्रेष्ठ (हर राउंड से) खिलाड़ियाें का चयन किया गया। लेकिन अभय गुप्ता ने इन्हीं राउंड में स्कूल नेशनल गेम्स का रिकार्ड ही तोड़ डाला। अभय ने 60.94 मीटर डिस्कस फेंक कर वर्ष 2006 में दिल्ली के खिलाड़ी अर्जुन की ओर से बनाया 56.35 मीटर का रिकार्ड तोड़ डाला। तीन राउंड पूरे होने के बाद बारिश आने से प्रतियोगिता को रोकना पड़ा। टीम आफिशियल का कहना है कि यदि बारिश न आती, तो हो सकता था कि अभय डिस्कस और दूर फेंक देता। जैसे ही यह रिकार्ड घोषित किया गया स्टेडियम में सन्नाटा छा गया। हरियाणा की टीम के साथ गए खिलाड़ी अभय की इस उपलब्धि पर झूम उठे। अभय की उपलब्धि पर अंबाला के सहायक शिक्षा अधिकारी (खेल) राजेंद्र सिंह ने भी खुशी जताई।
विज्ञापन


रांची में प्रतियोगिता में भाग लेने गए अभय ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि उन्होंने डिस्कस थ्रो में काफी मेहनत की। कोच लखविंदर सिंह ने डिस्कस थ्रो की हर तकनीक से वाकिफ कराया। उन्होंने बताया कि अब उनका लक्ष्य वर्ल्ड रिकार्ड तोड़ने पर है। अभय ने बताया कि टीम के साथ आए अधिकारियों ने भी प्रतियोगिता शुरु होने से पहले उनका हौसला बढ़ाया इसी से प्रेरित होकर उन्होंने यह रिकार्ड बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा की टीम के साथ रांची गए हरियाणा एथलेटिक्स टीम के जनरल मैनेजर ओम प्रकाश (एईओ- खेल रोहतक) ने बताया कि अंबाला के अभय गुप्ता ने डिस्कस थ्रो में नेशनल रिकार्ड कायम किया है। उसने 60.94 मीटर डिस्कस फेंक वर्ष 2006 में दिल्ली के अर्जुन के 56.35 मीटर के रिकार्ड को तोड़ा है। अंबाला के इस खिलाड़ी में काफी संभावनाएं हैं और यकीन है कि अंतर्राष्ट्रीय पटल पर अभय अंबाला ही नहीं बल्कि हरियाणा और देश का नाम भी रोशन करेगा।


बाक्स
डिस्कस का वेट भी चैक किया गया
टीम के साथ गए आफिशियल ने बताया कि जैसे ही अभय ने यह डिस्कस 60.94 मीटर पर फेंका, तो सभी हैरान रह गए। करीब आठ साल के बाद रिकार्ड टूटा, लेकिन अभय के नाम यह रिकार्ड कुछ देर के बाद घोषित किया गया। आयोजकों को लगा कि कहीं डिस्कस थ्रो अंडर वेट न हो। लेकिन जब इसका वजन आदि चैक किया गया, तो पाया गया कि यह पूरा था। इसके बाद कुछ औपचारिकताएं पूरी करने के बाद यह रिकार्ड अभय गुप्ता के नाम घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed