फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Aasha Workers Stage protest in Front of Minster house

आशा वर्करों ने सैलजा का घर घेरा

Mon, 18 Nov 2013 08:47 AM IST
अंबाला
अंबाला Updated Mon, 18 Nov 2013 08:47 AM IST
विज्ञापन
Aasha Workers Stage protest in Front of Minster house
आशा वर्करों ने रविवार को मांगों के लिए कैंट स्थित केंद्रीय मंत्री और अंबाला सांसद कुमारी सैलजा के आवास पर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


आशा वर्कर उस वक्त बिफर गई, जब वहां मौजूद लोगों ने उन्हें वापस जाने को कहा। इससे नाराज आशा वर्कर वहां धरना पर बैठ गई। करीब सात घंटे तक सैलजा के इंतजार में धरने पर बैठी रही और नारेबाजी करती रही।

शाम को सभी कार्यक्रम निपटाने के बाद सैलजा जब आवास पर वापस लौटी तो उन्होंने आशा वर्करों को मुलाकात करने के लिए बुलाया और उनकी पूरी बात इत्मिनान से सुनकर उन्हें आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन


जुलूस लेकर सैलजा आवास पहुंची थी आशा वर्कर
अपनी मांगों को लेकर काफी समय से संघर्ष कर रही आशा वर्कर रविवार सुबह अपनी बात सैलजा तक पहुंचाने जुलूस लेकर सैलजा आवास पर पहुंची थी।

आशा वर्करों ने केवल यहां अपना ज्ञापन सैलजा को सौंपना था। लेकिन सैलजा के आवास पर मौजूद लोगों ने पहले तो उनसे ज्ञापन देने को कहा, मगर उन्होंने नहीं दिया। इस पर उन्होंने लौट जाने और शाम को सैलजा के आने पर यहां आने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात को लेकर वहां बहस भी हुई, मगर आशा वर्कर वापस जाने की बजाए, वहीं जमकर बैठ गई और उन्होंने वहां नारेबाजी शुरू कर दी है। आशा वर्करों का गुस्सा देखकर सैलजा आवास पर मौजूद लोग भी शांत हो गए।

प्रदेश सरकार नहीं ले रही सुध : यूनियन
आशा वर्कर यूनियन हरियाणा की जिला प्रधान सुषमा शर्म, सचिव प्रधान प्रेम लता व राज्य प्रधान रौशन देवी व रजनीबाला ने कहा कि वे अपनी समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है, लेकिन प्रदेश सरकार उनकी सुध ही नहीं ले रही है। उनके अनुसार मुख्यमंत्री आशा वर्करों के लिए घोषणाएं तो करती हैं मगर ये घोषणाएं आज तक सिरे नहीं चढ़ती।


सैलजा केंद्र तक पहुंचाएंगी दर्द
शाम को सैलजा जब आवास वापस लौटी तो सैलजा ने आशावर्करों से मुलाकात की। सैलजा ने उनकी पूरी बात सुनी। आशा वर्करों ने सैलजा को बताया कि यहां प्रदेश स्तर का कोई नेता उनकी सुनवाई नहीं कर रहा है, इसलिए उनमें  रोष बढ़ता जा रहा है।

इस अवसर पर सैलजा ने उन्हे आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी मांगें व उनकी समस्याओं को वह दिल्ली तक जरूर पहुंचा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed