फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   AAP on the road in Vinesh Phogat case, cursed the government

Ambala News: विनेश फोगाट मामले में सड़क पर आप, सरकार को कोसा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
AAP on the road in Vinesh Phogat case, cursed the government
विनेश फोगाट के समर्थन में प्रदर्शन करते आप पदा​धिकारी व कार्यकता। स्वयं
अंबाला। आम आदमी पार्टी शुक्रवार को पूरे प्रदेश में विनेश फोगाट के समर्थन में सड़कों पर उतरी और उनके समर्थन में एकजुटता दिखाई। इसी कड़ी में अंबाला में भी जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता विनेश फोगाट के समर्थन में सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस दौरान उनके साथ गुरपाल सिंह, गुरचरण सिंह, राजेश सहोता, बलबीर सिंह, तेजेंद्र सिंह और सुखविंदर हैप्पी मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष करणवीर लौट ने कहा कि विनेश फोगाट मामले को भाजपा सरकार ने पूरी तरह से गैर जिम्मेदाराना तरीके से संभाला। इससे पता चलता कि बीजेपी हरियाणा के लोगों से नफरत करती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार हरियाणा के लोगों से नफरत करती है। जब हरियाणा की बेटी विनेश देश के लिए स्वर्ण पदक लाने आगे बढ़ रही थी, तो लोग रजत पदक जीतने की बधाइयां दे रहे थे लेकिन मोदी की तरफ से कोई बधाई का संदेश नहीं आया और न ही हरियाणा के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेताओं का कोई संदेश आया। उन्होंने कहा कि पूरे देश को पता था कि विनेश फाइनल में पहुंचने वाली देश की पहली महिला खिलाड़ी बन गई है लेकिन बीजेपी नेताओं को शायद ये पता था कि कुछ और होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमें ये बाद में पता चला कि 100 करोड़ लोगों के देश को 100 ग्राम की साजिश में उलझा दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी रूस और यूक्रेन की लड़ाई को रुकवाने का दम भरते हैं। लेकिन ओलंपिक में हमारी बेटी-हमारी बहन के साथ जो घटना घटी, उसको रोकने में प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी सरकार विफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed