फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   AAP is a strong option in the state: Anurag Dhanda

प्रदेश में आप मजबूत विकल्प : अनुराग ढांडा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
AAP is a strong option in the state: Anurag Dhanda
अंबाला सिटी। आम आदमी पार्टी वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने अंबाला सिटी में बदलाव जनसंवाद किया। इस दौरान इनके साथ जिला अध्यक्ष करणवीर लौट समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि जनता ने सभी पार्टियों को मौका देकर देख लिया, लेकिन न प्रदेश के स्कूल अच्छे हुए और न अस्पताल अच्छे हुए। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब में स्कूल, अस्पताल, बिजली और पानी की समस्या दूर करके दिखा दी।
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल हरियाणा के भिवानी जिले में पैदा हुआ है। जो दिल्ली और पंजाब के लिए इतना कर सकता है, यदि उनको हरियाणा में मौका मिला तो क्या नहीं कर सकता। इसलिए हरियाणा की जनता को एक मौका हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल को देना चाहिए। प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बाद आम आदमी पार्टी तीसरा मजबूत विकल्प है।
विज्ञापन

प्रदेश की जनता भी बदलाव के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि पीपीपी की तानाशाही से प्रदेश की जनता परेशान है। बीजेपी सरकार के संरक्षण में बदमाश रंगदारी और फिरौती मांग रहे हैं। इसलिए पुलिस भी बेबस है। सरकार ने जो असंवैधानिक रूप से शंभू बॉर्डर को बंद करके रखा हुआ था। इसके खिलाफ आम आदमी पार्टी ने समय समय पर आवाज भी उठाई कि किसानों का हरियाणा सरकार से कोई टकराव नहीं है ये दिल्ली जाना चाहते हैं इसलिए बॉर्डर को खोला जाए। हाईकोर्ट ने आदेश पारित किया कि सरकार एक सप्ताह के अंदर शंभू बॉर्डर को खोले। आज ये बात हाईकोर्ट के आदेश के बाद ही स्थापित हो गई कि ये सड़क किसानों की वजह से बंद नहीं थी, बल्कि पुलिस ने सीमेंटेड बेरिकड्स लगाकर उस रोड को जाम किया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed