फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   AAP gave support to the ongoing dharna outside Narayangarh Sugar Mill

नारायणगढ़ चीनी मिल के बाहर चल रहे धरने को आप ने दिया समर्थन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
AAP gave support to the ongoing dharna outside Narayangarh Sugar Mill
धरने पर बैठे किसानो को समर्थन देते आप पदाधिकारी - फोटो : Ambala
शहजादपुर। नारायणगढ़ चीनी मिल बनोंदि के वर्तमान पिराई सत्र के करोड़ों रुपये के गन्ना भुगतान की भुगतान 14 दिनों से धरने पर बैठे किसानों को आम आदमी पार्टी ने समर्थन दिया।
विज्ञापन

किसानों की 21 सदस्यीय संयुक्त किसान कमेटी के बैनर तले चल रहे धरना स्थल पर रविवार को आम आदमी पार्टी किसान सैल हरियाणा प्रदेश प्रभारी गजिंद्र सिंह के साथ पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी गजिंद्र सिंह ने कहा कि किसानों का हर तरफ से शोषण किया जा रहा है। आज प्रदेश में खासकर नारायणगढ़ चीनी मिल से जुड़े किसानों की हालत इतनी खस्ता हो चुकी है कि ये किसान अपने बच्चों की फीस तक नहीं दे पा रहे हैं। सरकार व मिल प्रशासन आंखें बंद किए तमाशा देख रहा है। उन्होंने कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर किसानों के गन्ने की पेमेंट नहीं होती है तो आप किसान सैल राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल व प्रदेश प्रभारी सुशील गुप्ता के साथ विचार विमर्श कर ठोस रणनीति तैयार करेगी। इस दौरान ताज मोहम्मद, सुरेंद्र सिंह, सुधीर राणा, मास्टर एमेश, सुरेंद्र आर्य, राम कुमार, दिनेश वालिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed