फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   aao milakar divaalee-eed manaen ham.... desh ko sajaen

आओ मिलकर दिवाली-ईद मनाएं हम.... देश को सजाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
aao milakar divaalee-eed manaen ham.... desh ko sajaen
अंबाला सिटी। आओ मिलकर दिवाली और ईद मनाए हम, अपने इस देश को फिर से सजाए हम... । कव्वाली के यह बोल भारतीय लोकतंत्र की मजबूत नींव अनेकता में एकता का संदेश दे गए। मौका था सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस पर शुक्रवार को आयोजित आयोजित देश भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का। इसका आयोजन पुलिस डीएवी स्कूल के सभागार में किया गया था।
विज्ञापन

समारोह में साथी कलाकारों के साथ सुरेश शर्मा ने जहां राष्ट्र के नाम प्रस्तुत इस कव्वाली के माध्यम सभी को भावविभोर कर दिया। वहीं प्रस्तुति पूरी होने पर सभागार भारत माता के जोरदार जयघोष से गूंज उठा। कला एवं सांस्कृतिक विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को आयोजित इस कार्यक्रम में अंबाला शहर के विधायक असीम गोयल नन्यौला ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आजादी हमें बहुत मुश्किल से मिली है। असंख्य बलिदानों के बाद हमें यह आजादी मिली है। हमारा धर्म और कर्तव्य बनता है कि इस आजादी के लिए जिन स्वतंत्रता सेनानियों ने बलिदान दिया है, उन्हें हम हमेशा याद रखें। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल महान व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने भारत को एकजुट किया। उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जो अपने आप में पूर्ण गणराज्य है। भारत में विभिन्न धर्मो के लोग रहते हैं, बहुत अनेकताएं हैं, लेकिन सबसे बड़ी बात है कि इसके बावजूद देश में एकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक असीम गोयल ने इस मौके पर यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान व्यक्तित्व सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में जो मनाने का काम किया है वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि गुजरात के केवडिया में सरदार वल्लभ भाई पटेल की विशाल प्रतिमा को लगाने का काम किया है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के साथ शुरू हुआ। कार्यक्रम पूरी तरह देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुतियों के नाम रहा। कार्यक्रम में रागिनी, लघु नाटिका, कव्वाली, के साथ-साथ अन्य प्रस्तुतियां बेहतरीन रहीं। इससे कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक असीम गोयल ने कला एवं सांस्कृतिक विभाग की निदेशक प्रतिमा चौधरी, उपायुक्त विक्रम सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता, हरियाणा कला परिषद के अतिरिक्त निदेशक नागेंद्र कुमार शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश बतौरा के साथ मिलकर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यहां पहुंचने पर विभाग की निदेशक प्रतिमा चौधरी व उपायुक्त विक्रम सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed