{"_id":"671d6e238d5b9faeed074764","slug":"aam-aadmi-party-blames-others-vij-ambala-news-c-36-1-amb1001-131739-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी करती दूसरों पर दोषारोपण : विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी करती दूसरों पर दोषारोपण : विज
विज्ञापन
अंबाला छावनी के सदर बाजार स्थित टी-प्वाइंट पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर
अंबाला। दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी की ओर से हरियाणा को जिम्मेदार ठहराने पर श्रममंत्री अनिल विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी दूसरों पर दोषारोपण करती है। इनके पहले वाले बयान लगाकर देखो, ये कहा करते थे कि पंजाब से धुंआ आ रहा है, उससे प्रदूषण हो रहा है, अब पंजाब में भी इनकी सरकार बन गई धुआं तो वैसे ही आ रहा है, लेकिन अब ये पंजाब का नाम नहीं लेते, अब ये हरियाणा का नाम ले रहे हैं।
ऐसे ही यमुना जो प्रदूषित होती है, उसका भी हरियाणा का दोष लगाते है। कोई भी राष्ट्रीय समिति बनाकर हरियाणा से जो यमुनानगर जा रही है, उसका पीओडी चेक कर लें और दिल्ली में प्रवेश करने के बाद ओखला तक उसका पीओडी चेक कर लें, उसमें 10 गुना ज्यादा पीओडी है तो उसको कौन देखेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में किसकी सरकार है, कितने नाले दिल्ली में जाकर मिल रहे हैं, यह कौन देखेगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी झूठी एक पार्टी है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान कि भाजपा का पूरी एमएसपी देना और वक्त पर खाद देने का वायदा झूठा साबित हुआ, पर पलटवार करते हुए विज ने कहा कि अब हुड्डा जो चाह रहे थे वो तो हुआ नहीं। उन्होंने कहा कि पंजाबी में एक कहावत है नहाती धोती रह गई मुंह ते मक्खी बै गई, उनकी (कांग्रेस) तो सरकार बनी नहीं है, इसलिए वो बड़े हताश हैं, निराश हैं।
विज्ञापन
खली पहुंचे टी-प्वाइंट पर
शनिवार सुबह मशहूर रेसलर द ग्रेट खली छावनी पहुंचे और यहां उन्होंने अनिल विज से मुलाकात की। खली ने कहा कि आज कैबिनेट मंत्री अनिल विज से मिलकर बहुत ही अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा नतीजे आने से पहले सब लोग कह रहे थे कि कांग्रेस की सरकार बन रही है, लेकिन अनिल विज ही ऐसे रहे, जिन्होंने कहा था कि थोड़ा इंतजार करें, सरकार हमारी बन रही है।