फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Aadhaar server shut down, difficulty throughout the day

Ambala News: आधार का सर्वर बंद, दिनभर रही मुश्किल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar server shut down, difficulty throughout the day
छावनी के उपमंडल कार्यालय स्थित आधार केंद्र के बाहर लिखा  तकनीकी खराबी के कारण आधार कार्ड नहीं ब
अंबाला। छावनी के उपमंडल कार्यालय स्थित आधार केंद्र में आधार कार्ड का सर्वर बंद रहा। इसके कारण आधार अपडेशन और नए आधार कार्ड बनाने का काम नहीं हुआ। इस दौरान लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कई लोग आधार में अपडेट करवाने तथा नए आधार कार्ड बनवाने के लिए पहुंचे थे। वहीं लोगों ने घंटों इंतजार किया। लेकिन आधार का सर्वर नहीं चला और लोग वापस लौट गए। छावनी के उपमंडल कार्यालय में दो आधार केंद्र हैं। इसमें एक आधार केंद्र भूतल पर कमरा नंबर चौदह में चल रहा है। सोमवार की सुबह लोग आधार केंद्र पर पहुंचे। जहां पर उन्हें अपने आधार अपडेट करवाने थे, तो कई लोगों ने अपने आधार कार्ड नए बनाने थे।
विज्ञापन

आधार केंद्र में सर्वर बंद था। इसके बाद लोग सर्वर चलने का इंतजार करते रहे और दोपहर हो गई। काफी देर बार सर्वर धीमा चलने लगा, जैसे ही आधार केंद्र संचालक बलजिंद्र ने आधार का लॉगिन चालू किया तो ओटीपी नहीं आया। काफी देर तक वह ओटीपी के आने को इंतजार करता रहा। वहीं दूसरा आधार केंद्र महिला और बाल विकास परियोजना अधिकारी अंबाला के कार्यालय में चल रहा है। इस आधार सेंटर का सर्वर धीमा चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed