फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Aadhaar card server remained closed for hours, people upset

Ambala News: घंटों बंद रहा आधार कार्ड का सर्वर, लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar card server remained closed for hours, people upset
अंबाला। छावनी के उपमंडल कार्यालय स्थित आधार केंद्र में सोमवार शाम से लेकर मंगलवार दोपहर 12 बजे तक आधार कार्ड का सर्वर बंद रहा। आधार केंद्र खुला रहा, लेकिन केंद्र से स्टाफ गायब रहा। इसके कारण आधार अपडेशन व नए आधार कार्ड बनाने का काम नहीं हो सका।
विज्ञापन

वहीं लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। काई स्कूल से बच्चों की छुट्टी करवाकर आधार में अपडेट करवाने के लिए पहुंचे तो कोई दिहाड़ी छोड़कर आधार अपडेट करवाने के लिए केंद्र पहुंचता दिखा। लोगों ने यहां पर घंटों इंतजार किया, मगर आधार का सर्वर नहीं चला और लोग लौट गए।
विज्ञापन




पता बदलवाना था
छावनी की डिफेंस काॅलाेनी निवासी यशपाल ने बताया उसने अपने आधार में पता बदलवाना था। इसके लिए वह उपमंडल कार्यालय में स्थित आधार सेंटर में आया तो यहां पर उसे बताया गया कि सर्वर नहीं चल रहा है। एक घंटा इंतजार किया, मगर समाधान नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन




डेढ़ घंटे इंतजार
मच्छी मोहल्ला निवासी राम ने बताया उसने अपनी पत्नी मंजू के आधार को अपडेट करवाना था। इसके लिए वह आधार केंद्र में आया तो देखा कि सर्वर बंद है। पता नही कब चलेगा। पिछले डेढ़ घंटे से वह पत्नी के साथ सर्वर के चलने का इंतजार करते रहे।



सुबह पहुंचा केंद्र
केसरी स्थित दुगली गांव निवासी कमलजीत ने बताया कि उसने अपने आधार कार्ड में नाम बदलवाना था। वह मंगलवार की सुबह दस बजे आधार केंद्र पहुंचा। यहां आकर पता चला कि आधार का सर्वर डाउन है। पिछले दो घंटे तक इंतजार कर रहा हूं।


बच्चों की कराई छुट्टी
मंगलई निवासी बृजेश ने बताया कि उसने अपने तीन बच्चों के आधार में फोटो बदलवानी थी। उसने मंगलई के सरकारी स्कूल से तीनों बच्चों की छुट्टी करवाई और आधार अपडेट के लिए आधार केंद्र आ गया। दो घंटे तक इंतजार करने के बाद पता चला कि सर्वर बंद है।




मजदूरी छोड़कर आया
बीडी फ्लेार मिल स्थित शालीमार बाग काॅलोनी निवासी शिवा कुमार ने बताया कि वह मजदूरी करता है। अपने बेटे शिवम के आधार कार्ड और अपने आधार कार्ड में माेबाइल नंबर डलवाना था और फोटो बदलवानी थी। वह सुबह नौ बजे पहुंच गया था। 12 बज गए हैं पर काम नहीं हुआ।


आधार कार्ड का सर्वर बंद था। जिसके कारण कई लोग बैठकर इंतजार करते रहे और कई लोग चले गए। 12 बजे सर्वर चलते ही लोगों के आधार संबंधित काम शुरू कर दिए गए।
-गौरव, इंचार्ज, आधार सेंटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed