फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Aadhaar biometric will be updated for the students

Ambala News: विद्यार्थियों की आधार बायोमीट्रिक होगी अपडेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar biometric will be updated for the students
जिला ​शिक्षा सदन।
अंबाला सिटी। शिक्षा विभाग राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के आधार कार्ड की बायोमीट्रिक अपडेट कराएगा। विभाग ने इसके लिए क्लस्टर स्तर पर सभी खंड में स्कूलों को चयनित किया है। इन स्कूलों में आधार कार्ड बायोमीट्रिक अपडेट करने के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

एक से 30 जून तक स्कूलों में शेड्युल बनाया गया है। इन कैंप में पांच से सात और 15 से 17 वर्ष के विद्यार्थियों को कवर किया जाएगा। उनके आधार में बायोमीट्रिक अपडेट की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि राजकीय स्कूल के विद्यार्थियों के आधार कार्ड के बायोमीट्रिक अपडेट का कार्य निशुल्क कराया जाएगा। इसके लिए क्लस्टर स्तर पर कैंप लगाए गए हैं।
विज्ञापन

खंडस्तर पर इन स्कूलों में लगाए कैंप
-खंड अंबाला टू में 1 से 7 जून तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रामबाग रोड, आठ से 15 जून तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बकरा मार्केट, 16 से 22 जून तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मेन ब्रांच, 23 से 30 जून तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रंगिया मंडी में कैंप लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- खंड साहा में एक से सात जून तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बीहटा, 16 से 22 जून तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल संभालखा, 23 से 30 जून तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल समलहेड़ी, 23 से 30 जून तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल साहा में कैंप लगेगा।
-- खंड अंबाला वन में एक से सात जून तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बलदेव नगर, 8 से 15 जून तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल प्रेम नगर, 16 से 22 जून तक राजकीय उच्च विद्यालय नंबर-7 , 23 से 30 जून तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जलबेड़ा में कैंप लगेगा।
-खंड साहा में एक से सात जून तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नहौनी, आठ से 15 जून तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कालपी, 16 से 22 जून तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गोकुलगढ़, 23 से 30 जून तक राजकीय उच्च विद्यालय तलहेड़ी गुजरां में कैंप लगेगा।
-खंड नारायणगढ़ में एक से सात जून तक राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल नारायणगढ़, आठ से 15 जून तक राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नारायणगढ़, 16 से 22 जून तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल अकबरपुर, 23 से 30 जून तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बड़ागांव में कैंप लगेगा।

-खंड बराड़ा में एक से सात जून तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मुलाना, आठ से 15 जून तक राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल बराड़ा, 16 से 22 जून तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल डुलियाना, 23 से 30 जून तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल धनौरा में कैंप लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed