फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Aabadi Deh and Lal Dore will get certificate, corporation sought objection on 23 properties

Ambala News: आबादी देह व लाल डोरे को मिलेगा प्रमाणपत्र, निगम ने 23 संपत्ति पर मांगी आपत्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Aabadi Deh and Lal Dore will get certificate, corporation sought objection on 23 properties
अंबाला सिटी। आबादी देह व लाल डोरा संपत्ति धारकों को निगम की ओर से प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। इसके लिए निगम की ओर से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दस्तावेज पूरे करने वाले 23 आबादी देह व लाल डोरा के संपत्ति धारकों को जल्द यह प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इसके लिए निगम की ओर से आपत्ति मांगी गई है। 15 दिन में कोई आपत्ति न आने पर निगम की ओर से प्रमाणपत्र जारी कर दिया जाएगा। इसका आंकड़ा निगम की ओर से अधिकारिक वेबसाइट पर भी दिया गया है।
विज्ञापन

निगम की ओर से शहर में आबादी देह व लाल डोरा के तहत करीब 7 हजार 200 संपत्ति धारकों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा। यह प्रमाणपत्र अभी तक 51 संपत्ति धारकों को जारी किया गया है। यह प्रमाण त्र संपत्ति के वैधानिक दस्तावेज के रूप में उपयोगी सिद्ध होगा। जिससे भविष्य में संपत्ति के स्थानांतरण, ऋण प्राप्ति, उत्तराधिकार और अन्य कानूनी कार्यों में सुविधा होगी। अभी शहर में इन क्षेत्रों के लोगों के पास अपनी संपत्ति का कब्जा तो है लेकिन उनके पास संपत्ति का वैधानिक अधिकार नहीं है। यह प्रमाणपत्र जारी होने से संपत्ति को वैध पहचान मिलेगी।
विज्ञापन

-----
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

-कब्जे का शपथ पत्र।

- जिसमें संपत्ति धारक की ओर से 10 वर्ष या उससे अधिक समय से संपत्ति पर कब्जे का स्पष्ट उल्लेख हो।

- यह शपथ पत्र राजस्व प्राधिकरण से प्रमाणित होना अनिवार्य है।

- दो पहचान पत्र, जोकि आवेदक की 10 वर्ष पुरानी पहचान को प्रमाणित करते हों, जैसे पुराना राशन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस आदि।

- वर्तमान पहचान प्रमाण।

- आधार कार्ड।

- परिवार पहचान पत्र।
---
वर्जन
आबादी देह व लाल डोरा के अंतर्गत 23 संपत्ति धारकों की फाइल अप्रूवल के बाद भेजी गई है। इन संपत्ति को लेकर निगम की ओर से आपत्ति मांगी गई है। इसके बाद संपत्ति धारकों को प्रमाण-पत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुनीत कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed