{"_id":"68e57475693dd6fffc0e0eea","slug":"a-youth-was-duped-of-rs-1240-lakh-in-the-name-of-online-share-marketing-ambala-news-c-36-1-sknl1017-151050-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ऑनलाइन शेयर मार्केटिंग के नाम पर युवक से 12.40 लाख रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ऑनलाइन शेयर मार्केटिंग के नाम पर युवक से 12.40 लाख रुपये की धोखाधड़ी
Wed, 08 Oct 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। ऑनलाइन शेयर मार्केटिंग के नाम पर युवक से 12.40 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। साइबर थाना पुलिस को दी तहरीर में नारायणगढ़ के टैगोर गार्डन निवासी अमित कुमार ने बताया कि 2 अगस्त 2024 को वह अपना फेसबुक चला रहा था। तभी शेयर मार्केट के लिंक गोल्ड मैन सचेस ग्लोबल फाइनेंशियल को क्लिक किया था। तभी साइबर ठग ने उनकी आईडी बना दी थी। जिसके बाद वह पैसे लगाता रहा। आरोपी ने 100 प्रतिशत मुनाफे का झांसा दिया था। ऑनलाइन मुनाफे के पैसे भी आ रहे थे लेकिन निकल नहीं रहे थे। पहले 40 हजार रुपये का मुनाफा दिया। बाद में दोबारा झांसे में लेते हुए 4 सितंबर 2025 को दोबारा पैसे लगाने के लिए कहा। इस तरह से आरोपी ने 12.40 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।