फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A young woman stole an iPhone worth Rs 1.5 lakh from a shop.

Ambala News: दुकान से डेढ़ लाख का आईफोन ले गई युवती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
A young woman stole an iPhone worth Rs 1.5 lakh from a shop.
अंबाला सिटी जगाधरी गेट के पास दुकान से आईफोन का डिब्बा बदलते हुए युवती सीसीटीवी में हुई कैद: सो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। जगाधरी गेट स्थित वीके मोबाइल की दुकान से एक युवती डेढ़ लाख रुपये का आईफोन-17 मैक्स चोरी कर ले गई। 30 मार्च को युवती ने भरी दुकान के बीच वारदात की थी लेकिन दुकानदार को भनक नहीं लगी।
चार दिन बाद जब दुकानदार किसी दूसरे को आईफोन-17 मैक्स देने लगा तो असली की जगह नकली आईफोन था। सीसीटीवी खंगाले तो युवती फोन चुराती नजर आई। अंबाला सिटी थाना प्रभारी सुरेश का कहना है कि उनके पास लिखित शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी। गाड़ी में आई थी युवती, 31 मार्च से फोन चल रहा : दुकानदार विवेक कुमार ने बताया कि 30 मार्च को युवती करीब दो घंटे तक दुकान में बैठी रही और बातों में उलझाए रखा।
विज्ञापन

जब युवती को आईफोन का डिब्बा दिखा रहे थे तो बड़ी सफाई से असली आईफोन को अपने बैग में रख दिया और उसकी जगह पहले से लाया गया नकली आईफोन रख दिया। इसके बाद वह यह कहकर चली गई कि वह घर से पैसे लेकर आ रही है। जब सीसीटीवी खंगाला तो युवती एक कार में आई थी। फोन की कीमत डेढ़ लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed