{"_id":"627c0a84b07fe46c2460f8f6","slug":"a-young-man-who-went-to-resolve-the-dispute-was-injured-by-attacking-him-with-a-sword-ambala-news-knl107878045","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद सुलझाने गए युवक पर तलवार से हमला कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद सुलझाने गए युवक पर तलवार से हमला कर किया घायल
विज्ञापन
बराड़ा। दो पक्षों के बीच विवाद को सुलझाने का प्रयास एक युवक को महंगा पड़ गया। एक पक्ष ने युवक पर तलवार से वार कर घायल कर दिया। शिकायत के आधार पर बराड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में जलूबी के रहने वाले सचिन ने बताया कि सोमवार को करीब साढ़े 11 बजे उसका दोस्त शुभम निवासी कसेरला खुर्द उसके घर पर आया। शुभम अपने चाचा के लड़के का उगाला स्कूल में दाखिला कराने के लिए उसे साथ ले गया। वो वहां पहुंचे तो स्कूल की छुट्टी हो गई थी। करीब साढ़े 12 बजे लौटते समय उगाला अनाज मंडी में विशाल निवासी जलूबी वहां खड़ा था। विशाल व कर्ण निवासी उगाला के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इस बीच दोनों का मामला सुलझाने के चलते सचिन ने कर्ण के भाई तुषार को फोन कर विवाद सुलझाने के लिए बोला।
तुषार वहां आ गया व बातचीत करने लगा। तभी कर्ण वहां अपने 2-3 साथियों के साथ आ गया। उनके हाथों में तलवारें, गंडासी व डंडे थे। जिन्हें देखते ही वह और विशाल मोटरसाइकिल पर सवार होकर जाने लगे। उक्त युवकों ने मोटरसाइकिल पर उनका पीछा किया। जलूबी पेट्रोल पंप के पास मोटरसाइकिल पर सवार अजय निवासी उगाला ने तलवार से उसकी बाजू पर वार कर दिया। शिकायत के अनुसार सचिन मोटरसाइकिल से नीचे गिर गया व अजय ने तलवार से उसकी बाजू पर दो तीन वार किए। भीड़ इकट्ठा होते देख हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सचिन को लहूलुहान हालत में अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।